फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तीन दिन से लापता सिपाही का शव नाले में मिला

तीन दिन से लापता सिपाही का शव नाले में मिला

Sun, 01 Oct 2017 05:32 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन से लापता सिपाही का शव नाले में मिला
तीन दिन से लापता सिपाही का शव नाले में मिला
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

पुलिस लाइन से तीन दिन से लापता चल रहे सिपाही की नाले में गिरने से मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव सिविल लाइंस के जमालपुर इलाके में एक नाले में मिला। इस खबर पर पुलिस ने आनन-फानन शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर, एटा से आए परिजनों ने भी सिपाही के शव की पहचान कर ली। शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ एटा ले गए।

मूलरूप से एटा कोतवाली क्षेत्र के गांव ककहेरा निवासी 45 वर्षीय अरुण पुत्र कोकाराम यूपी पुलिस में सिपाही था। गांव में पत्नी स्नेहलता, बीएससी में अध्ययनरत बड़ा बेटा अजय व दो बेटियां शिवानी व सलोनी हैं। इन दिनों अरुण की पुलिस लाइन अलीगढ़ में तैनाती थी। वाकया शनिवार सुबह का है, जब लोगों ने सिविल लाइंस के जमालपुर नाले में एक लाश देखी।
विज्ञापन


शव पर यूपी पुलिस की वर्दी थी और कंधे पर यूपी पुलिस के बैज भी लगे थे। मगर नंबर प्लेट नहीं थी। इसलिए पहचान कर पाना बेहद मुश्किल था। हालांकि सिविल लाइंस पुलिस ने तत्काल शव को उठवाकर पोस्टमार्टम केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पुलिस लाइन से जानकारी हुई कि अरुण नाम का इस उम्र का सिपाही 27 सितंबर की शाम से गैरहाजिर है, जिसकी गैरहाजिरी पुलिस लाइन की जीडी में दर्ज है। वह भी शराब पीने का आदी है और अक्सर इसी तरह गायब हो जाता है।

इसी अंदेशे पर अरुण के परिजनों को तत्काल एटा से बुलाया गया, जिन्होंने दोपहर बाद यहां पहुंचकर शव की पहचान अरुण के रूप में कर ली। परिजनों ने स्वीकारा कि अरुण शराब पीने का आदी था और इसी तरह गायब हो जाता था।


इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अंदेशा है कि अरुण शराब के नशे में ही नाले में गिरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed