फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गैस एजेंसी मैनेजर से लूट में एक और गिरफ्तारी

गैस एजेंसी मैनेजर से लूट में एक और गिरफ्तारी

Sun, 01 Oct 2017 05:31 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी मैनेजर से लूट में एक और गिरफ्तारी
गैस एजेंसी मैनेजर से लूट में एक और गिरफ्तारी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के क्वार्सी इलाके में गैस एजेंसी मैनेजर से दिनदहाड़े लूट कर भागते समय दबोचे गए बदमाश की मदद से पुलिस ने उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह गैंग जिले में लूटपाट की वारदात कई माह से कर रहा था।

इस गैंग ने हाल ही में टप्पल में प्राइवेट बस में सवार जेवर के कपड़ा कारोबारी सुनील जैन से लूट करना भी स्वीकारा है। इसके अलावा क्वार्सी इलाके में एक लूट की कोशिश में भी यही गैंग शामिल था।
विज्ञापन


शनिवार शाम स्वर्ण जयंती स्थित नेत्रपाल गैस एजेंसी के मैनेजर नरेश से बदमाश 1.75 लाख रुपये लूट ले गए थे। तीन बदमाशों में से एक को भीड़ की मदद से भागते समय राधे उर्फ गवेंद्र नरेंद्र कुमार निवासी नगला पूसा अकराबाद को दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपने साथियों के नाम सनी ठाकुर निवासी नगलादेवी क्वार्सी व दिल्ली निवासी दानवीर बताए थे। पुलिस ने प्रयास कर सनी ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से टप्पल में हुई लूट से संबंधित माल भी बरामद किया गया है। साथ ही राधे उर्फ गवेंद्र को रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अभी सनी ठाकुर से पूछताछ चल रही है। एसपी सिटी के अनुसार इन दोनों बदमाशों ने अब तक की पूछताछ में स्वीकारा है कि उन्होंने 8 सितंबर की दोपहर जट्टारी से तगादा कर प्राइवेट बस से जेवर लौट रहे जेवर के कपड़ा कारोबारी सुनील कुमार जैन को बस में ही लूटा था।


यह बदमाश जट्टारी से ही बस में कारोबारी के संग सवार हुए थे और टप्पल से आगे लूटकर उतर गए थे। इस घटना में एक बदमाश पिछले सप्ताह पकड़ा गया था।

उसने भी अपने इन साथियों की पहचान बताई थी। टप्पल पुलिस तभी से इनके पीछे थी। इसके अलावा क्वार्सी के स्वर्ण जयंती में भी इन्होंने पिछले माह बैंक से रुपये निकालकर जाते समय एक बुजुर्ग से लूट की कोशिश की थी। मगर वह रकम बच गई थी। टप्पल पुलिस ने भी यहां आकर राधे व सनी से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed