{"_id":"5f63c3d58ebc3ef4826d170d","slug":"121-covid-positive-in-aligarh-today-city-office-news-ali244078656","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से तीन की मौत, 121 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से तीन की मौत, 121 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। जबकि 121 नए लोग वायरस की चपेट में आए हैं।
थाना बन्नादेवी के सुरक्षा विहार त्रिमूर्ति नगर निवासी 65 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में मृत्यु हो गई। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एडीएम कंपाउंड निवासी निर्वाचन कार्यालय के 52 वर्षीय कर्मी की भी मौत कोरोना की चपेट में आने के कारण हो गई है। कोरोना संक्रमित कर्मचारी होम आइसोलेट था। तबियत ज्यादा खराब होने पर उसे एंबुलेंस से पं. दीनदयाल अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। तीसरी मौत जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार करा रहे धौर्रा के 60 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। जेएन मेडिकल कॉलेज में शक्तिनगर के एक 40 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई है लेकिन मरने से पहले उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल अस्पताल, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में आज 121 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में नगर निगम के एक बड़े अधिकारी एवं उनकी कवियत्री पत्नी भी शामिल हैं। खत्रीपाड़ा अतरौली के 8, हरनारायण खैर के 4, दाऊजी हरदुआगंज के 4, विष्णुपुरी के 2, कल्याणनगर कमाक्षी मंदिर के पास के 3, सुदामापुरी के 3, कुलदीप विहार के 2, पुलिस लाइन के 2, जमीराबाद के 3, डीआईसी के 3, टप्पल के 3, शिवबाल मंदिर छर्रा के 2, बसुंधरा कॉलोनी के 4, हाथरस अड्डा के 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को लक्षण के आधार पर होम आइसोलेट एवं कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 155 लोग निरोग होकर घर लौटे हैं।