फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1200 bighas of straw burnt to ashes

Aligarh News: 1200 बीघे का पुआल जलकर राख

Wed, 27 Dec 2023 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
1200 bighas of straw burnt to ashes
आग लगने से जलकर राख हुआ पुआल।  संवाद - फोटो : Samvad
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में बीते सोमवार की रात अज्ञात कारणों से 1200 बीघा धान के पुआल में आग लग गई। इसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। फसलों की निराश्रित गोवंश से रखवाली कर रहे किसानों ने आग लगने की सूचना पुआल के स्वामी के अलावा दमकल कर्मियों व पुलिस को दी।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही आसपास के गांव निगुना, खेड़ा किशन, पलसेड़ा के लोग आग बुझाने में लग गए, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। पीड़ित दोनों भाइयों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन




गांव लालगढ़ी निवासी पदम सिंह व श्यौदान ने संयुक्त रूप से दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में ही कुमरपाल के खेतों में करीब 1200 बीघा खेतों के धान के पुआल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मियों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। सब जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ितों के अनुसार वह धान के पुआल को कई वर्षों से राजस्थान, यूपी व दिल्ली बेचता है। दोनों भाइयों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि दोनों भाइयों द्वारा संयुक्त रूप से मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed