फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12-year-old boy from the threat of outbreak!

12 वर्ष के बालक से शांति भंग का खतरा !

Thu, 12 Jan 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 12 Jan 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
12-year-old boy from the threat of outbreak!
12-year-old boy from the threat of outbreak! - फोटो : Rupesh
पुलिस पुराने आंकड़ों के आधार पर ही नए फैसले ले लेती है या अंदाजन ही लोगों को पाबंद करने की कार्यवाही कर देती है। ऐसा ही काम देहली गेट की पुलिस ने एक 12 वर्ष के बालक को शांति भंग की आशंका में पाबंद करके किया है। 
विज्ञापन

बालक के परिवार वालों को इस बात का पता तब चला जब अदालत ने 13 जनवरी को हाजिर होने का नोटिस भेजा। इस पर परिजनों ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने परिवार को राहत देने का भरोसा दिलाया है।  देहली गेट के महफूज नगर गली नंबर दो में रहने वाले मो. यामीन का 12 साल का बेटा साफैज स्थानीय निजी स्कूल की कक्षा 7 में पढ़ता है।
विज्ञापन

एक दिन पहले मो. यामीन को अदालत का नोटिस मिला, जिसमें बताया गया कि उसके बेटे को शांति भंग में पाबंद कर दिया है। उसे 13 जनवरी को अदालत में हाजिर होना है। बेटे की उम्र और अदालत का नोटिस देखकर परिजन हैरत में पड़ गए। बुधवार को यामीन अपने शुभचिंतकों सहित एसएसपी से मिला और पूरी बात बतायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवार को राहत दिए जाने का भरोसा दिलाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed