फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12 patients Recover of Corona with the help of plasma therapy

प्लाज्मा थेरेपी की मदद से 12 मरीजों ने दी कोरोना को मात

Tue, 20 Oct 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
12 patients Recover of Corona with the help of plasma therapy
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण से उपचार के लिए 12 मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी से ठीक किया जा चुका है। 2 मरीजों की मृत्यु भी हुई है, लेकिन उनकी उम्र बहुत अधिक थी और उनकी मृत्यु के कारण भी दूसरे हैं। इस तरह प्रतिशत की बात करें तो प्लाज्मा थेरेपी संक्रमण ग्रस्त मरीजों के उपचार में बेहद कारगर साबित हुई है। जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि प्लाज्मा थेरेपी प्रत्येक मरीज के लिए इस्तेमाल नहीं की जा सकती। मरीज की स्थिति और उपलब्ध प्लाज्मा की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जेएन मेडिकल कॉलेज से अब तक एक हजार के आसपास कोरोना संक्रमण से ग्रस्त मरीज सही होकर अपने घर जा चुके हैं, लेकिन इसके अनुपात में प्लाज्मा डोनेट करने वालों की संख्या बहुत कम है। मेडिकल कॉलेज में जिन लोगों ने प्लाज्मा डोनेट किया है, उनमें संक्रमण से ग्रस्त होने के बाद ठीक हो चुके डॉक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रस्त पहले मरीज को प्लाजमा थेरेपी दी गई थी उनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक थी। उन्हें कोरोना के अलावा मल्टी ऑर्गन फेलियर की भी समस्या थी। इसी के कारण उनकी मौत भी हुई थी। उन्हें दीनदयाल हॉस्पिटल से रेफर किया गया था। इसके बाद जो भी मामले मेडिकल कॉलेज में आए हैं उनमें प्लाज्मा थेरेपी सफलता से उपयोग किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की माईक्रोबायोलाजी लैब में एक लाख बीस हजार आरटी-पीसीआर परीक्षण किये जा चुके हैं। कोविड-19 रोगियों के लिए एक अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया है, जो आपरेशन थिएटर, लेबर रूम और रीनल डायलिसिस की विशेष सुविधाओं से सुसज्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed