फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12 km long jam on Aligarh-Palwal highway

लीगढ़-पलवल हाईवे पर लगा 12 किमी लंबा जाम

Fri, 17 Sep 2021 09:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
12 km long jam on Aligarh-Palwal highway
अलीगढ़ पलवल हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : CITY OFFICE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के समापन के बाद शाम पांच बजे तक अलीगढ़-पलवल हाईवे पर 12 किमी लंबा जाम लगा रहा। सुबह दस बजे से आयोजन स्थल के दोनों तरफ (अलीगढ़-खैर) तीन-तीन किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। पार्किंग से कार्यक्रम स्थल तक लोगों को दो किमी तक पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन

आयोजन स्थल पर सुबह आठ बजे से लोगों से भरी हुई बसें पहुंचना शुरू हो गई थीं। एटा, कासगंज, हाथरस आदि जिलों से महिलाओं को लेकर 10-12 बस सुबह ही पहुंच गईं। सुबह दस बजे से ही अलीगढ़-पलवल हाइवे पर बसों की संख्या बढ़ गई। आयोजन स्थल के दोनों तरफ तीन-तीन किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। कार्यक्रम खत्म होने के बाद आयोजन स्थल से लेकर खेरेश्वर मंदिर चौराहे तक 12 किमी का हिस्सा जाम रहा। लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रहे। शाम पांच बजे के बाद हालात सामान्य हुए ।
विज्ञापन

जनता से पहले भागे पुलिसकर्मी
अलीगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी कार्यक्रम खत्म होते ही भागने लगे। शाम पांच बजे तक जाम में सैकड़ों पुलिसकर्मी अपने वाहनों से शहर की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। दरअसल, दिनभर धूप में ड्यूटी देकर पुलिसकर्मी परेशान हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बनानी पड़ी पार्किंग
अलीगढ़। सुबह साढ़े 11 बजे के लगभग जैसे ही सभी पार्किंग फुल हुईं तो लोग अपने वाहनों को सड़कों पर ही खड़े करने लगे। ऐसे में यातायात पुलिस ने खेतों में रास्ता बनाकर नई पार्किंग बनाईं। जहां वाहन खड़े कराए गए।
बस न मिलने से भी परेशान रहे लोग
अलीगढ़। क्षेत्रीय जनता को लेकर पहुंची बस जब पार्किंग में खड़ी नहीं हो पाईं तो बस चालकों ने गाड़ी घुमाकर लगाना प्रारंभ किया। इसके बाद पुलिस ने इनको आगे बढ़वा दिया। मजबूरन चालक बसों को लेकर लोधा की तरफ बढ़ने लगे। वहीं बस में आए यात्रियों को बस नहीं मिली तो सभी परेशान दिखे। जैमर के चलते फोन से संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में जो बस आती, उसी पर सवार होकर लोग अपने गंतव्य को प्रस्थान करने लगे।
कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी पहुंचती रही भीड़
अलीगढ़। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी आयोजन स्थल पर भीड़ पहुंचती रही। दोपहर तीन बजे तक तो बसें आ रही थीं। हालांकि, कार्यक्रम खत्म होने के चलते पुलिस ने इन बसों को सीधे मुड़वाकर वापस भेज दिया। ऐसे में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए बिना ही चले गए।

सुबह आठ बजे से ही पहुंचने लगीं महिलाएं
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह आठ बजे से ही महिलाएं पहुंचने लगीं। महिलाएं बसों से पहुंची थी। महिलाओं की बसों के बाद पुरुषों की बसें आना शुरू हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed