{"_id":"697eedc6e81f42bc660407ad","slug":"12-hindu-sammelan-in-aligarh-today-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hindu Sammelan: अलीगढ़ में आज 12 स्थानों पर होंगे हिंदू सम्मेलन, हर घर से पहुंचने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hindu Sammelan: अलीगढ़ में आज 12 स्थानों पर होंगे हिंदू सम्मेलन, हर घर से पहुंचने की अपील
Sun, 01 Feb 2026 11:38 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:38 AM IST
सार
अलीगढ़ में अचलताल स्थित रामलीला मैदान, आईटीआई मैदान, मॉर्डन गार्डन, रामघाट रोड, शक्ति नगर पार्क, विजडम स्कूल, पुष्प कमल स्कूल, शंकर विहार, अयप्पा मंदिर स्थित क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन
क्वार्सी बाईपास पर श्री पिपलेश्वर बालाजी मंदिर पर लगा हिंदू सम्मेलन का बैनर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ शताब्दी वर्ष को लेकर अलीगढ़ जिले में 1 फरवरी को 12 से अधिक स्थानों पर विशाल हिंदू सम्मेलन होंगे। इन सम्मेलनों में संत और समाज की बड़ी संख्या में सहभागिता होगी। इसे लेकर शहर की बस्तियों में व्यापक संपर्क किया गया है। शनिवार देर शाम तक समाज के लोग सम्मेलनों की तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर 1 फरवरी को अचलताल स्थित रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से सम्मेलन आयोजित किया गया है। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक बृज प्रांत के प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वीर सावरकर नगर के पटेल शाखा की ओर से आयोजित सम्मेलन में आरएसएस के प्रांत सेवा प्रमुख मदन मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा आईटीआई मैदान, मॉर्डन गार्डन, रामघाट रोड, शक्ति नगर पार्क, विजडम स्कूल, पुष्प कमल स्कूल, शंकर विहार, अयप्पा मंदिर स्थित क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। महानगर कार्यवाह रतन कुमार ने बताया कि सम्मेलन में संत और संघ के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
विज्ञापन