फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12 children ill with mid-day meal

मिड डे मील खाकर 12 बच्चे बीमार

Sun, 15 Oct 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 15 Oct 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
12 children ill with mid-day meal
म‌िड डे मील खाने से बीमार छात्रा। - फोटो : Amar Ujala
गभाना इलाके के गांव भांकरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को दोपहर मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन छात्र-छात्राओं की तबियत खराब हो गई। आनन-फानन इन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हो गई थी। खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


शनिवार को स्कूल में दोपहर करीब 12.30 बजे मिड डे मील का वितरण किया गया। खाना खाते ही एक दर्जन बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इस पर बाकी बच्चों ने खाना नहीं खाया। स्कूल के हेडमास्टर हुकूम सिंह ने बच्चों की तबियत खराब होने की सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को दी। जिसके बाद बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर इमरजेंसी में बच्चों को उपचार दिया गया। उनको गेस्ट्रोएंटाइटिस या फूड प्वाइजनिंग की शिकायत बताई गई। उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


शिकायत पर नहीं दिया ध्यान
बीमार हुए बच्चों रेशमा, सानिया, लवकुश (भांकरी), पवित्रा, सूरज, सौरभ (सेमला), ज्योति, तुलसी, प्राची, शालिनी (लखनपुरा) ने बताया कि कई दिनों से खराब खाना मिल रहा था। इसकी शिकायत हेड मास्टर से की थी लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को भी भांकरी के कई बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत परिजनों से की थी। परिजनों ने हेड मास्टर से कहा था लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिड डे मील का बहिष्कार
भांकरी के स्कूल में हुई फूड प्वाइजनिंग की घटना से डरे अभिभावकों ने तय किया है कि वे अब बच्चों को घर से बना खाना भेजेंगे। मिड डे मील का खाना नहीं खाने देंगे। हालांकि कुछ अभिभावक पहले से ही मिड डे मील का खाने से बच रहे हैं। यहां मिड डे मील के खाने की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें आती रही हैं।

फूड प्वाइजनिंग के शिकार बच्चे आए थे। उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। खाने की गुणवत्ता खराब होने या उसमें खराबी आ जाने से इस तरह की समस्या हो जाती हैं। - डॉ. रामकिशन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
बच्चों की तबियत खराब होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जिला अस्पताल के स्टाफ को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया था। हम अपने स्तर से भी खाने की जांच करवाएंगे। - डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमओ

ऐसा लगता है कि अधपके चावल खाने से बच्चे बीमार हुए। खाने की आपूर्ति एक एनजीओ ने की है। इस खाने के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा ताकि कड़ी कार्रवाई हो सके। - केएस राना, जिला कॉर्डिनेटर एमडीएम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed