{"_id":"608f0aa98ebc3e7c1a0b65c0","slug":"12-5-tons-of-oxygen-was-found-yet-the-shortage-continues-city-office-news-ali2623292140","type":"story","status":"publish","title_hn":"12.5 टन ऑक्सीजन मिली, फिर भी किल्लत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12.5 टन ऑक्सीजन मिली, फिर भी किल्लत बरकरार
विज्ञापन
ऑक्सीजन किल्लत के बीच शनिवार की रात से रविवार तक के 24 घंटे जिले के लिए राहत भरा रहा। 24 घंटे में 12.5 टन ऑक्सीजन की सप्लाई आई। मोदीनगर से ही यह सप्लाई एक बार में साढ़े पांच और दूसरी बार में सात टन के रूप में आई। रविवार देर रात तक मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते यह गैस भी कम पड़ गई। कई निजी अस्पताल संचालकों ने अपने यहां से मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया। वहीं, नॉन कोविड अस्पतालों में जो लोग अन्य गंभीर बीमारियों के चलते ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे, अस्पतालों से छुट्टी देकर उनके हाल पर छोड़ दिया गया।
कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अधिकृत निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते शनिवार को संचालकों ने हाथ खड़े कर दिए थे। इधर, दीनदयाल में भी शाम को ऑक्सीजन खत्म होने से वहां मरीजों की सांसें फूल गईं। प्रशासन ने आनन-फानन में किसी प्रकार से कासिमपुर स्थित राधा गैस प्लांट से कुछ सिलिंडरों का इंतजाम कराया था।
इसके बाद मोदीनगर के आइनॉक्स कंपनी के प्लांट संचालक से बात की गई। वहां से साढ़े पांच टन गैस की इंतजाम हुआ। इस गैस को निजी और सरकारी अस्पतालों को वितरित किया गया। इसके अलावा, राधा गैस प्लांट, कासिमपुर से सप्लाई की गई। इसके बाद रविवार को ऑक्सीजन की किल्लत शुरू हुई तो रुड़की से वार्ता की गईं। वहां से सात टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई।
विज्ञापन
इससे जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे में जिले को 12.5 टन ऑक्सीजन आपूर्ति हुई है। इसके अलावा राधा प्लांट को लगातार संचालित करके वहां से भी सप्लाई दी जा रही है। सोमवार को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए कई जिलों के प्लांट संचालकों से वार्ता की गई है। कुछ सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।
ऑक्सीजन के तीन टैंकरों से लदी ट्रेन गुजरी
ऑक्सीजन गैस की किल्लत के बीच रविवार सुबह 11:35 बजे ऑक्सीजन एक्सप्रेस अलीगढ़ जंक्शन से गुजरी। दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल से यह ऑक्सीजन एक्सप्रेस आई और अलीगढ़ जंक्शन पर बिना रुके दिल्ली की ओर रवाना हो गई। ट्रेन को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलीगढ़ आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने पास कराया। उन्होंने बताया कि ट्रेन में तीन टैंकर लदे थे।