{"_id":"645beba0e829606cad0ef484","slug":"1177-lakh-voters-will-elect-the-city-government-aligarh-news-c-2-ali1009-114256-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 11.77 लाख मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 11.77 लाख मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार
Thu, 11 May 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 11 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
धनीपुर मंडी में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान ईवीएम को जांचते कार्मिक। संवाद
- फोटो : samvad
जिले में नगर निगम समेत 18 नगर निकायों के 329 वार्डों के लिए 11,77,317 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 6.22 लाख पुरुष एवं 5.55 लाख महिला मतदाता शामिल होंगे।
309 मतदान केंद्रों पर 1063 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिनमें 31 अति संवेदनशील प्लस, 62 अतिसंवेदनशील, 93 संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नगर निगम के लिए 15 जोन, 30 सेक्टर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के लिए 19 जोन, 29 सेक्टर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि धनीपुर मंडी से सभी पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
नगर निगम समेत नगर पंचायत जलाली, कौड़ियागंज, पिलखना, जवां सिकंदरपुर, विजयगढ़, हरदुआगंज की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी परिषद धनीपुर में कराई जाएगी। खैर एवं जट्टारी की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी परिषद खैर में होगी। अतरौली एवं छर्रा की मतगणना केएमबी इंटर कॉलेज अतरौली में होगी। इगलास, बेसवां की मतगणना शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में होगी। गभाना, चंडौस, पिसावा, बरौली की मतगणना उप कृषि मंडी समिति गभाना में कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
यह है स्थिति -
चुनाव मैदान में आमने-सामने प्रत्याशी
महापौर - 13
पार्षद - 471
नगर पालिका अध्यक्ष -21
सदस्य - 215
नगर पंचायत अध्यक्ष - 110
सदस्य - 768
कुल संख्या - 1598
मेयर पद के प्रत्याशी, पार्टी का नाम
1- प्रशांत सिंघल, भारतीय जनता पार्टी
2- जमीरउल्लाह खान, सपा
3- सलमान शाहिद, बसपा
4- चंद्रप्रकाश गौतम, कांग्रेस
5- राजकुमार लोधी, आम आदमी पार्टी
6- गुफरान नूर, एआईएमआईएम
7- दिलीप कुमार शर्मा, लोकदल
8- एमएल पापा, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
9- कुंवर पाल सिंह, निर्दलीय
10- दीपक कुमार कश्यप, निर्दलीय
11- एलबी दयाशंकर, निर्दलीय
12- राजेश कुमार शर्मा, निर्दलीय
13- सरला देवी, निर्दलीय
खास बातें =
- जिले में एक नगर निगम, दो नगर पालिका एवं 15 नगर पंचायतों में दूसरे चरण में हो रहा मतदान
- 93 संवेदनशील मतदान केंद्र, 62 अति संवेदनशील केंद्र, 31 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र, 124 सामान्य मतदान केंद्र
- जिले में बने हैं 70 सेक्टर, 34 जोन, 06, सुपर जोन, नगर निगम में 774 मतदेय स्थलों पर 4405 ईवीएम से होगा मतदान, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतपत्र से होगा चुनाव
- मतदान के लिए 1081 पोलिंग पार्टियों की धनीपुर मंडी से हुई रवानगी
- निकाय चुनाव में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा मतदान
- मतदान दिवस पर नगर निगम में महापौर पद के लिए दो वाहन अनुमन्य होंगे। पार्षद पद हेतु के लिए एक ही वाहन अनुमन्य होगा। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए एक वाहन अनुमन्य होगा। नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के सदस्य पद के लिए कोई वाहन अनुमन्य नहीं होगा
- पोलिंग बूथों पर सुबह 05:30 बजे पोलिंग एजेंट का मॉक पोल होगा
- मतदान केंद्र के बाहर राजनीतिक दल 200 मीटर दूरी पर सिर्फ दो कुर्सी लेकर अपना बस्ता लगा सकेंगे
- जिले में कुल 11.77 लाख मतदाता करेंगे मतदान
- इस बार 6.22 लाख पुरुष और 5.55 लाख महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक 8.98 लाख मतदाता नगर निगम क्षेत्र में हैं। इनमें 4.75 लाख पुरुष एवं 4.22 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। जिनमें नए मतदाताओं की संख्या करीब 40 हजार है।
- 13 मई को सुबह सात बजे से अंतिम परिणाम घोषित होने तक धनीपुर मंडी एवं सभी तहसील मुख्यालयों पर होगी मतगणना
..................................
निकाय चुनाव में जिले भर के मतदाताओं की स्थिति
निकाय का नाम, कुल वार्ड की संख्या, कुल मतदाता
नगर निगम, अलीगढ़ 90 893495
नगर पालिका परिषद, खैर 25 33272
नगर पालिका परिषद, अतरौली 25 48238
नगर पंचायत छर्रा 15 19047 303
नगर पंचायत, बेसवां 10 5051
नगर पंचायत, इगलास 15 16240
नगर पंचायत, जट्टारी 13 15333
नगर पंचायत, कौडियागंज 11 10773
नगर पंचायत, जलाली 13 17322
नगर पंचायत, पिलखना 10 9526
नगर पंचायत, विजयगढ़ 10 5928
नगर पंचायत, हरदुआगंज 11 12665
नगर पंचायत, मडराक 15 18210
नगर पंचायत, जवां सिकंदरपुर 14 16117
नगर पंचायत, चंडौस 11 9696
नगर पंचायत, पिसावा 12 11305
नगर पंचायत, बरौली 14 14038
नगर पंचायत, गभाना 15 15359
योग = 329, 11,77,615
पिंक बूथों पर कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा कर्मी के रूप में महिलाओं की ड्यूटी
अलीगढ़। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर जिले के प्रत्येक निकाय क्षेत्र में पिंक मतदेय स्थल बनाया गया है। पोलिंग बूथ पर कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा कर्मी तक महिलाओं की ही ड्यूटी लगाई गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि चुनाव आयोग ने प्रत्येक निकाय में महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पिंक बूथ बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि नगर निगम, दो नगर पालिकाओं के साथ ही 15 नगर पंचायतों में पिंक बूथ तैयार किए गए हैं। मतदान स्थल पर मतदान कार्मिक से लेकर सुरक्षाकर्मी तक महिलाएं ही रहेंगी। पोलिंग बूथ पर महिलाएं किसी भी रंग के कपड़े पहन सकती हैं। बूथ पर किसी विवादित रंग का प्रयोग नहीं किया जाएगा। पोलिंग बूथ पर बच्चों के खेलने के लिए भी जगह बनाई गई है। मतदेय स्थल पर सेल्फी प्वाइंट, महिला मतदाता अपने बच्चों को दुग्धपान करा सकें इसके लिए आंचल केंद्र स्थापित किया गया है। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि 774 पोलिंग बूथ का निर्माण नगर निगम स्तर से कराया गया है।
उन्होंने बताया कि सिटी हाई स्कूल जीटी रोड, माहेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, सेंट फिदेलिस स्कूल, रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज, नौरंगाबाद एवं इंग्राहम स्कूल को छह आदर्श पोलिंग बूथ के रूप में नगर निगम द्वारा बनाया गया है। महिला मतदाताओं की जागरूकता के लिए टीकाराम गर्ल्स इंटर कॉलेज, चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज, अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज में तीन पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
इनकी मदद से कर सकते हैं चुनाव में मतदान
मतदान को लेकर जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। कारखानों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश के उपरांत अगले साप्ताहिक अवकाश में उनसे कार्य नहीं लिया जाएगा। चुनाव में जिन मतदाताओं के पास मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध नहीं हैं, वे वैकल्पिक दस्तावेजों के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नगर निकायों के सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग पहचान सुनिश्चित करने के लिए मतदान करने के लिए मतदाताओं को 15 विकल्प दिए हैं।
मतदान करने के ये हैं विकल्प
मतदान स्थल पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, राज्य,केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किये जाने वाले फोटोयुक्त पहचान पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, पोस्ट आफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन के अतिरिक्त फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाण पत्र, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए सरकारी पहचान पत्र एवं राशनकार्ड में से कोई एक पहचान पत्र होना अनिवार्य होगा।
पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंची, आज कड़ी सुरक्षा में होगा मतदान
अलीगढ़। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में नगर निगम समेत 18 निकायों में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को धनीपुर मंडी से कड़ी सुरक्षा के बीच 1081 पोलिंग पार्टियों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मतदान केंद्रों पर रवाना हुई। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच चुकी थीं। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से सारी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। नगर निगम स्तर से बैरीकेडिंग के साथ ही पोलिंग बूथ तैयार कर लिए गए।
जिले में बृहस्पतिवार को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों समेत 18 निकायों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। संभावना है कि मतदाता इस बार बूथों पर निकलेंगे और जमकर वोट डालने की तैयारी में है। प्रशासन द्वारा लगातार मतदाताओं को जागरूक करके बिना भय के मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। धनीपुर मंडी में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत वार अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। जहां से पोलिंग पार्टियों को डी कोडिंग के साथ ही ईवीएम, वीवी पैट उपलब्ध कराए गए। जबकि मतदाताओं के हस्ताक्षर एवं अंगूठा निशानी के लिए रजिस्टर, मतदाताओं की पर्चियां, निर्वाचक नामावली, पीठासीन की डायरी रिपोर्ट, लिफाफा, ड्यूटी प्रमाण पत्र, रसीद, पुस्तक, पेंसिल, बॉल पेन, खाली कागज, मुहरबंद के लिए कपड़ा, मतदान सामग्री, ब्लेड, मोमबत्ती, अमिट स्याही, ड्राइंग पिन, चेक लिस्ट, रबर बैंड आदि चुनाव सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को तय मार्ग एवं वाहनों के जरिए बूथों तक भेजा गया।
निकाय चुनाव : निर्णायक भूमिका निभाएंगे युवा एवं महिला मतदाता
अलीगढ़। नगरीय निकाय चुनाव में महापौर, अध्यक्ष एवं चेयरमैन पद के प्रत्याशियों की निगाहें युवा मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं पर टिकी हुई है। खासकर 18 वर्ष की उम्र पूरा होने के बाद पहली बार मतदाता बने युवाओं को रिझाने में प्रत्याशियों ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। महिला मतदाता भी प्रत्याशियों की दूसरी सबसे बड़ी पसंद है, उनका मानना है कि महिलाएं चुनाव में उनके लिए निर्णायक भूमिका अदा कर सकती हैं।
जिले की 18 निकायों में 347 पदों पर 11.77 लाख मतदाता भविष्य तय करेंगे। एक मेयर (नगर निगम),17 अध्यक्ष (नगर पालिका एवं नगर पंचायत), 329 पार्षद और सभासद के पद है। छह नवगठित नगर पंचायतों के अलावा नगर निगम सीमा विस्तार में शामिल हुए 35 गांवों से गठित 20 वार्ड में पहली बार निकाय चुनाव हो रहा है। वर्ष 2017 में 12 निकाय क्षेत्रों में मतदान हुआ था। इनमें एक नगर निगम, दो नगर पालिका एवं नौ नगर पंचायतें थीं। इस बार छह नगर पंचायतें मडराक,चंडौस, पिसावा, जवां- सिकंदपुर, बरौली एवं गभाना बढ़ गई हैं। जिले में इस बार 6.22 लाख पुरुष और 5.55 लाख महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। सबसे अधिक 8.98 लाख मतदाता नगर निगम क्षेत्र में हैं। इनमें 4.75 लाख पुरुष एवं 4.22 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। जिनमें नए मतदाताओं की संख्या करीब 40 हजार है।
मतदान कार्मिक किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें : डीएम
उधर, भारत निर्वाचन आयोग से भेजे गए प्रेक्षकों डॉ. अंकुर लाठर, राजेश कुमार के साथ डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी धनीपुर मंडी पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी के कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने मतदान कार्मिकों में जोश भरते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिक बूथ पर किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करें और पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ मतदान कराएं।
उन्होंने बताया कि यदि कोई भी मतदान केंद्र में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का असफल प्रयास करता है तो इसके लिए सभी जोनल, सेक्टर एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने का मौका नहीं दिया जाएगा। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने का मंसूबा पालने वाले अराजक तत्वों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। यहां सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एसपी सिटी कुलदीप गुनावत, एसपी देहात पलाश बंसल, सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
उधर, डीएम-एसएसपी ने गभाना मंडी में में बने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का जायजा लिया। गभाना मंडी में नगर पंचायत गभाना, चंडौस, बरौली, पिसावा के अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए 13 मई को मतगणना होगी। देर शाम उन्होंने हरदुआगंज मतदान केंद्र का निरीक्षण पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पोलिंग पार्टियों की वापसी पर वाहनों के आवागमन पर रोक
मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां धनीपुर मंडी में ईवीएम व वीवी पैट के साथ ही बस्ते जमा कराने पहुंचेंगी। इसको लेकर बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे के बाद एटा चुंगी से धनीपुर, बौनेर से एटा चुंगी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन को रोक दिया जाएगा। केवल पोलिंग पार्टियों, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट से जुड़े वाहनों को आने-जाने की छूट होगी।