फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   निलंबित छात्रों के भाग्य का फैसला अनुशासन समिति में

निलंबित छात्रों के भाग्य का फैसला अनुशासन समिति में

Wed, 20 Feb 2019 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
निलंबित छात्रों के भाग्य का फैसला अनुशासन समिति में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

सात दिन से चल रहा धरना भले ही खत्म हो गया है। लेकिन एएमयू के छात्र नेताओं की नजर अब 23 फरवरी को प्रस्तावित अनुशासन समिति की बैठक पर है। इसमें निलंबित छात्र नेता अजय सिंह एवं इमरान खान सहित 8 छात्रों के भाग्य का फैसला होने की उम्मीद है। छात्र नेता अजय सिंह के निष्कासन सहित 4 छात्रों का निलंबन वापस करने की मांग पर छात्र अड़े हुए हैं।

12 फरवरी को सुलेमान हॉल में मारपीट के बाद बवाल हुआ था। बीटेक छात्र मनीष कुमार ने बीटेक के हर छात्र इमरान खान पर मारपीट का आरोप लगाया था। मनीष के पक्ष में प्रॉक्टर से शिकायत करने भाजपा विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पौत्र एवं छात्र नेता अजय सिंह पहुंचे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पर कुछ छात्रों ने अजय सिंह को गोलियों से छलनी करने की धमकी दी। उसके बाद अजय सिंह पुलिस अधिकारी के पास गए। वहां सुनवाई नहीं हुई तो प्रशासनिक ब्लाक के सामने छात्रों के साथ धरना पर बैठ गए। वहीं पर दूसरे पक्ष के साथ काफी संख्या में छात्र पहुंच गए और बवाल शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय सिंह भले ही एएमयू छात्र है लेकिन वर्तमान समय में वह यूनियन नेता एवं छात्रों की आंखों में खटक रहे हैं। गत दिनों वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने रजिस्ट्रार कार्यालय में सात घंटे तक अधिकारी एवं कर्मचारियों को बंधक बनाए रही। छात्राएं अजय सिंह का एएमयू से निष्कासन एवं इमरान खान तथा फरहान जुबैरी सहित चार छात्रों का निलंबन वापस लेने की मांग कर रही थीं।

सोमवार रात्रि में जब सात दिन से चल रहे धरना को खत्म करने की घोषणा हो रही थी, उस समय भी छात्रों ने अजय सिंह के निष्कासन के संबंध में छात्र नेताओं से पूछा। कैंपस में ऐसी चर्चा है कि छात्र नेता इमरान खान, फरहान जुबैरी, अदिल खान एवं अब्दुल मबूल का निलंबन वापस करने के लिए इंतजामिया पर दबाव बनाएंगे।

धरना समाप्त होने के बाद एएमयू के छात्र नेता आंदोलन को जीत के रूप में पेश कर रहे हैं। बवाल और आगजनी मामले में जेल गए छात्र तालिब की बुधवार को जमानत कराने का प्रयास छात्र करेंगे।

अजय समर्थकों की बढ़ सकती है परेशानी
अलीगढ़। एएमयू बवाल के बाद भाजपा विधायक दलवीर सिंह के पौत्र एवं छात्र नेता ठाकुर अजय सिंह के समर्थकों की परेशानी बढ़ेगी। एएमयू के छात्र अजय सिंह के साथ धरने में शामिल छात्रों को पसंद नहीं कर रहे हैं।

अजय सिंह एवं उनके साथियों को बवाल के लिए दोषी करार दे रहे हैं। अब देखना होगा कि एएमयू प्रशासन कैसे चुनौतियों से निपटती है। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने अपनी अपील में स्पष्ट कर दिया कि अनुशासन तोड़ने वाले छात्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

बवाल के बाद 8 छात्र हुए थे निलंबित
अलीगढ़। 12 फरवरी के बवाल के बाद प्रॉक्टर ने दोनो पक्षों के 4-4 यानी कुल 8 छात्रों को निलंबित किया था। इसमें बरौली विधायक के पौत्र एवं एलएलएम छात्र अजय सिंह, सुलेमान हॉल के बीटेक छात्र मनीष कुमार (निवासी टप्पल), वीएम हॉल निवासी एमएससी केमेस्ट्री के छात्र अमन शर्मा (अनूपशहर, बुलंदशहर) एवं सुलेमान हॉल के बीटेक छात्र पवन जादौन (हाथरस) शामिल है।


दूसरे पक्ष से सुलेमान हॉल के बीटेक छात्र इमरान खान (फिरोजाबाद), सुलेमान हॉल के बीटेक छात्र अब्दुल मबूल (सिद्धार्थनगर), डॉ. बीआर अंबेडकर हॉल के बीएसडब्लू छात्र फरहान जुबैरी (बदायूं) एवं बीआर अंबेडकर हॉल के बीएएलएलबी छात्र अदिल खान (मथुरा) को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed