{"_id":"5c5de1b2bdec222720373c3c","slug":"11549656498-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरत रही निरीक्षिका को सीसीटीवी कंट्रोल रूम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरत रही निरीक्षिका को सीसीटीवी कंट्रोल रूम ने पकड़ा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
यूपी बोर्ड परीक्षा की सुबह की पाली में शहर के एक इंटर कालेज के कमरे में ड्यूटी में लापरवाही बरत रही शिक्षिका को सीसीटीवी मुख्यालय कंट्रोल रूम ने पकड़ लिया। यह देखते ही कंट्रोल रूम में तकनीकी सहायक का कार्य देख रहे वीरेंद्र चौधरी ने तुरंत केंद्र व्यवस्थापिका को फोन कर शिक्षिका द्वारा शिथिलता बरतने की जानकारी दी। जैसे ही यह सूचना स्कूल प्रशासन को लगी, वैसी ही पूरा प्रशासन हड़कंप की स्थिति में रहा। केंद्र व्यवस्थापिका प्रियंका चौरसिया नें तुरंत शिक्षिका को चेतावनी दी। इसके बाद निरीक्षिका ने शासन के निर्देशानुसार परीक्षा संपन्न करायी।
बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक भी निरीक्षक के रूप में लगाए गए हैं। शहर के रतनप्रेम डीएवी इंटर कालेज में भी बेसिक शिक्षा विभाग के कई शिक्षक लगे हैं। शुक्रवार को सुबह की पाली में इसी परीक्षा केंद्र के एक कमरे में एक बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से लगाई गईं निरीक्षिका अपने कार्य में लापरवाही बरत रही थीं। हुआ यूं था कि वह परीक्षा के दौरान एक जगह जाकर बैठ गई और उनका ध्यान कक्षा में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों पर नहीं था। इस दौरान दो से तीन परीक्षार्थी आपस में बात करने में लग गए।
यह सब नौरंगीलाल जीआईसी में बनाए गए सीसीटीवी मुख्यालय कंट्रोल रूम में बैठे तकनीकी सहायक देखने लगे। तुरंत तकनीकी सहायक वीरेंद्र चौधरी ने केंद्र व्यवस्थापिका प्रियंका चौरसिया को उक्त लापरवाही की सूचना दी गई। केंद्र व्यवस्थापिका ने तुरंत संबंधित कक्ष में जाकर उक्त निरीक्षिका को आखिरी चेतावनी दी।