फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मकर संक्रांति: श्रद्धालुओं ने कहीं बांटी खिचड़ी तो कहीं कंबल

मकर संक्रांति: श्रद्धालुओं ने कहीं बांटी खिचड़ी तो कहीं कंबल

Tue, 15 Jan 2019 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति: श्रद्धालुओं ने कहीं बांटी खिचड़ी तो कहीं कंबल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


जिले में मकर संक्रांति के पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव के साथ खिचड़ी आदि का दान किया। महिलाओं ने स्नान के बाद घर की बुजुर्ग महिलाओं को दाल, चावल, गर्म कपड़े, गजक, रेबड़ी आदि दान किया। वहीं कई संगठनों ने जगह-जगह खिचड़ी का वितरण किया। इससे पूर्व कई घरों में मकर संक्रांति की तिल के लड्डू, गुड़ की गजक आदि से पूजा की गई।

हितैषी संस्था ने जेल में रहने वाली महिलाओं को शॉल का वितरण किया। जबकि बच्चों को खाने पीने का सामान दिया। यहां आरती मित्तल, रश्मि महाजन, डॉ. शिल्पी गुप्ता, अंजना गोयल, तनु वार्ष्णेय, रश्मि पाठक, रुचि शर्मा, पूजा गर्ग, दिव्यम गुप्ता, ओम गुप्ता, गीता सिंह व नमिता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा महिला मोर्चा ने ग्राम नेहरा में खिचड़ी भोज एवं वितरण का कार्यक्रम किया। यहां ममता सिंह, अशोक पांडेय, सोनू सविता, जयवीर शर्मा, कुंज मिश्रा, कमलेश, आकाश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस अड्डे पर भाजयुमो महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी, सलिल वार्ष्णेय. राजीव शर्मा, करन वार्ष्णेय, कपिल यादव, अन्नू पेठा, प्रमोद सिंघल, नयन वार्ष्णेय, युधिष्ठर पाठक आदि थे।

भाजपा महानगर महिला मोर्चा द्वारा रामलीला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मधुलिका राघव, विवेक सारस्वत, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मनीष राय, अश्विनी राघव, राहुल शर्मा, रामेंद्र शर्मा, भारत पाटनी, अर्जुन सक्सेना, वाईके वार्ष्णेय, हरी बाबु गुप्ता, सुमित गोटेवाल, अल्का वार्ष्णेय आदि थे।
सार्थक पोषण वेलफेयर सोसायटी के आईटीआई रोड रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी, हजारीलाल, कुसुमा देवी, रवेंद्रपाल सिंह, भूपेश बघेल, नरेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश कुमार, आरती सिंह, आनंद बघेल, केशव बघेल, गीता सिंह आदि थे।


अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिश्रा गुट के महावीरगंज किराना मंडी क्षेत्र में आयोजित खिचड़ी व कंबल वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने किया। यहां मास्टर ओमप्रकाश वार्ष्णेय, सुरेश चंद्र पेठे वाले, निशीत शर्मा, संजय अग्रवाल, राजा सौरभ, सरिता महेश्वरी, अनिल सेंचुरी, ज्ञान स्वरूप किराना, रौनक वार्ष्णेय, अनूप कुमार ताले वाले, पवन किराना, विशाल भगत, कर्मेश कुमार, संदीप कुमार, भूपेंद्र वार्ष्णेय आदि थे।
घंटाघर स्थित अक्रूर पार्क में वार्ष्णेय पहल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विष्णु कुमार बंटी, गौरव वार्ष्णेय पीतल, अतुल राजाजी, अमित गुप्ता, एलडी वार्ष्णेय, शेखर सराफ, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ , विष्णु भैया, आकाश कोल, अमित वार्ष्णेय, अनुराग वार्ष्णेय, सुमित गोटेवाल, ब्रजेश कंटक आदि मौजूद रहे।

न्याय संगठन के नेतृत्व में मुकुंद हरि फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रताप सिंह जादौन, ठा. ओमप्रकाश सिंह, अशोक कुमार, अंकुर सिंह, निशू, राकेश सिंह, विनोद, मदन, कृष्णा, केशवदेव शर्मा, शिवानी, मानसी कुमारी, सिंपल कुमारी, अंचिता आदि मौजूद रहे।
रेलवे रोड पर गंगा-जमुनी तहजीब का परिचय देते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खिचड़ी का वितरण किया। इस मौके पर अमानुल्लाह खान, नीरज भारद्वाज, हसन खान, रुखसाना बेगम, नूरजहां बेगम, गौरव ठाकुर, प्रदीप कपड़े वाले, हरपाल यादव, डॉ. राठी, डॉ. संदीप शर्मा आदि थे।


इनसेट खबर...
आज मनाई जाएगी मकर संक्रांति
अलीगढ़। कई परिवारों ने सोमवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया। जबकि अधिकांश परिवारों में आज (मंगलवार) को भी मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पुण्य काल मुहूर्त सुबह 6:45 से 12:08 दोपहर तक है। जबकि महापुण्य काल मुहूर्त 6:45 से 8:32 तक है। उन्होंने कहा कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस साल सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी 2019 को शाम सात बजकर 52 मिनट पर होगा, लेकिन 15 जनवरी को उदया तिथि के कारण मकर संक्रांति 15 जनवरी 2019 को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed