{"_id":"5bfc6022bdec22417a2ec9ad","slug":"11543266338-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ रीजन को मिलीं आठ और नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ रीजन को मिलीं आठ और नई बसें
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
परिवहन निगम में बसों की कमी पूरा कराने में प्रदेश सरकार लगातार लगी हुई है। गत दिनों पांच बसें अलीगढ़ रीजन को दी गईं, इसके बाद सोमवार को आठ नई गाड़ियां और मिल गई हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक जेडए नोमानी ने बताया कि उन्होंने 38 बसों की डिमांड मुख्यालय को भेजी थी। इसमें से गत दिनों पांच बसें मिल गईं और सोमवार को आठ बसें और मिल गई हैं। इस तरह रीजन में अब नई बसों की संख्या 13 हो गई है। उन्होंने बताया कि नई मिली गाड़ियों मिली में से चार बस अतरौली, दो एटा एवं दो बस नरौरा डिपो को दी गई है। इससे पहले ही जब पांच बसें मिली थी तो उसमें से तीन अलीगढ़ को तथा दो एटा डिपो को दी गई थी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि जल्द ही अलीगढ़ रीजन में बसों की कमी को दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अतरौली में बसों की ज्यादा कमी थी इसलिए उसे चार बसें दी गई हैं।