{"_id":"5bf4744dbdec22694d432e74","slug":"11542747213-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईइ रिक्शा पर नगर निगम सख्त सिर्फ छह रूटों पर चलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईइ रिक्शा पर नगर निगम सख्त सिर्फ छह रूटों पर चलेंगे
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
शहर में संचालित हो रहे अवैध ई-रिक्शा पर लगाम कसने के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अख्तियार किया है। जाम में फंसे नगर आयुक्त ने अनियोजित संचालित हो रहे ई-रिक्शा चालकों को जमकर फटकारा। साथ ही 15 ई-रिक्शा को जब्त भी किया गया है।
मंगलवार को नगर आयुक्त शहर में निरीक्षण को निकले थे। जब उन्होंने देखा कि अवैध ई-रिक्शा के कारण कई महिलाएं, बच्चे, वृद्ध जाम में फंसे हुए हैं तो मौके पर ही गाड़ी से उतर कर ई-रिक्शा चालकों को फटकारा। नगर आयुक्त ने कहा अब अवैध और बिना पंजीकरण के ई रिक्शा चलाने वालों पर नगर निगम सख्त से सख्त कार्यवाही करेगा। ऐसे ई रिक्शा जब्त किये जायेंगे। ई-रिक्शा संचालक नगर निगम स्थित बारद्वारी कार्यालय पर ई रिक्शा विभाग में पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लें नहीं तो नगर निगम सीमा में बिना लाइसेंस व निर्धारित रंग के ई-रिक्शा संचालित करने पर जब्त करने की कार्यवाही की जायेगी। शहर में 6 रूटों पर ही ई रिक्शा चलाये जाने की अनुमति दी जायेगी।
हर रूट पर यह रंग है ई-रिक्शा का
- क्वार्सी चौराहे से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड गांधी पार्क तक ई रिक्शा का रंग हरा
- कठपुला से जमालपुर, मेडिकल रोड रेलवे स्टेशन तक नारंगी रंग
- धनीपुर मंडी से जीटी रोड गांधी पार्क बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तक नीला रंग
- सासनीगेट चैराहे से आगरा रोड मथुरा रोड गांधी पार्क बस स्टैंड तक काला रंग
- सारसौल चौराहे से तस्वीर महल, जेल रोड, गांधी पार्क बस स्टैंड तक लाल रंग
- ऊपर कोट देहली गेट खैर रोड बस स्टैंड गांधी पार्क से रसल गंज तक बैंगनी रंग