फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन

मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 17 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत भुजपुरा इलाके में दो उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की झूटी रिपोर्ट लिखाने, यह बात साबित हो जाने और इसके बाद भी आरोपी विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर मुख्य अभियंता कार्यालय पर मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया गया। बाद में एमडी के कार्यवाई के आश्वासन और ज्ञापन सौंपने के बाद ही प्रदर्शन शांत हुआ।

जनहित मानवाधिकार संघर्ष एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडेय के नेतृत्व में क्वार्सी के रामघाट रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। विनोद पांडेय ने वहां पहुंचने पर धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच में यह बात साबित हो गई है कि अधिकारियों ने और संबंधित जेई ने दो गरीब उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की झूठी रिपोर्ट लिखवाई थी। साथ ही यह कि जो लोग बिजली चोरी कर रहे थे, उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। यह सभी बातें साबित हो जाने के बाद भी विभाग की ओर से आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे उनके हौसले बुलंद है। इसी की मांग को लेकर विनोद पांडेय ने अपने समर्थकों सहित मंगलवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रबंध निदेशक स्तर से उनके पास फोन आया और भरोसा दिया है कि एक सप्ताह में कार्यवाही करेंगे। इसके बाद उन्होंने स्थानीय स्तर पर ज्ञापन सौंपा और मामला शांत हुआ। इस अवसर पर सतवीर सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह राघव, मुश्ताक अहमद, मुनीश अहमद, वीरी सिंह बंजारा, कैलाश वाल्मीकि, मोहन लाल शर्मा, वीके सिंह, केडी शर्मा, राजू पासवान आदि अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed