{"_id":"5babe5d5867a557ffc6bfb17","slug":"11537992149-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निखिल बने भाजयुमो महानगर अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निखिल बने भाजयुमो महानगर अध्यक्ष
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके निखिल माहेश्वरी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निखिल के नाम की घोषणा होने के बाद से एबीवीपी एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
भाजयुमो महानगर अध्यक्ष को लेकर अलीगढ़ से लेकर लखनऊ तक कांटे का टक्कर चल रहा था। निखिल माहेश्वरी के अतिरिक्त अमन गुप्ता, अतुल राजाजी, योगेश वार्ष्णेय, विनय वार्ष्णेय आदि का नाम चल रहा था। जिला एवं क्षेत्र के दिग्गज नेता भी अपनी पसंद को महानगर अध्यक्ष बनवाने के लिए जोर लगा रहे थे।
लेकिन निखिल माहेश्वरी एबीवीपी की पहली पसंद थे और अंतत: उनके नाम पर मुहर लग गई। निखिल माहेश्वरी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खड़े उतरने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी ने निखिल माहेश्वरी को महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि बरौली विधान सभा क्षेत्र के गांव सोंगरा निवासी निखिल माहेश्वरी बचपन से संघ से जुड़े हुए है।
उन्होंने डीएस कॉलेज से बीएससी की है। एबीवीपी में कॉलेज मंत्री से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तक रह चुके हैं। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी रथ के जिला प्रभारी बने थे। 2017 में विधान सभा चुनाव के दौरान शहर चुनाव संचालन समिति में मीडिया प्रभारी थे। नगर निगम चुनाव में भी मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभायी थी।
नत्थी बने संयोजक, अशोक-सुनील लोकसभा प्रभारी
अलीगढ़। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी नत्थी सिंह को लोकसभा (अलीगढ़) संयोजक एवं अशोक राणा को लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। नए संयोजक एवं प्रभारी की सूची बुधवार को जारी की गई। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील पांडेय को मौनपुरी का लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।