{"_id":"5baa94d2867a557f5345569a","slug":"11537905874-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषित परिवारों को दिलाया जाय योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषित परिवारों को दिलाया जाय योजनाओं का लाभ
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डीएम ने लाल व पीली श्रेणी वाले कुपोषित बच्चों के परिवारों के चिन्हांकन के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा कि चिन्हांकन के बाद इन सभी परिवारों को शासन की लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
जिला पोषण अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि इन सभी परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पंचायती राज विभाग, एनआरएलएम, खाद एवं रसद विभाग एवं शिक्षा विभाग की लॉग इन आईडी व पासवर्ड शासन से उपलब्ध करायें, जिससे पोषण अभियान में अन्य विभाग भी अपनी रिपोर्ट अपलोड कर सकें और अलीगढ़ जनपद प्रदेश स्तर पर पांचवें स्थान से प्रथम स्थान पर आ सके।
सीडीओ दिनेश चंद ने जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा परिवारों के राशन कार्ड, उपायुक्त मनरेगा द्वारा जॉब कार्ड, जिला पंचायती राज अधिकारी द्वारा शौचालय निर्माण, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पुष्टाहार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सा सेवा एवं उपायुक्त एनआरएलएम को इन कुपोषित परिवार की महिलाओं के समूह बनाकर रोजगार निश्चित रूप से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
डीपीओ श्रेयस कुमार ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पोषण अभियान में सम्मिलित क्रियान्वयन करने वाले विभागों द्वारा कुपोषण की रोकथाम हेतु जनपद स्तर के साथ साथ ब्लाक स्तर व ग्राम स्तर पर भी कमेटियां गठित करते हुए कार्य योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।