{"_id":"5b32a5294f1c1bc96b8b8604","slug":"11530045737-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक आपरेटर 20 को करेंगे पूरे भारत में चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक आपरेटर 20 को करेंगे पूरे भारत में चक्का जाम
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
टोल मुक्त भारत, थर्ड पार्टी बीमा, ई-बिल वे में संशोधन की मांग को लेकर 20 जुलाई को पूरे देश के ट्रक आपरेटर चक्का जाम करेंगे। इसकी रणनीति के लिए बुधवार को रघुवीरपुरी स्थित रॉयल पैलेस में महासम्मेलन होगा। इसमें व्यापारियों को चक्का जाम करने के पीछे के अन्य कारणों से भी अवगत कराया जाएगा। इसमें दी गुड्स ट्रांसपोर्ट वैलफेयर एसोसिएशन समेत अन्य संगठनों के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे।
दी गुड्स ट्रांसपोर्ट वैलफेयर के अध्यक्ष ठा. अजयपाल सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को चटर्जी कंपाउंड में एक बैठक हुई। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। इस दौरान अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश संयोजक वाईपी सिंह, प्रदेश महामंत्री मनीष कटारिया, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी किशन लाल शर्मा एवं यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संयोजक ठा. रविंद्र सिंह मौजूद रहेंगे।
महासम्मेलन में ट्रांसपोटरों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान तथा टोल मुक्त भारत, थर्ड पार्टी बीमा एवं ई-बिल वे में संसोधन से होने वाले फायदे बताए जाएंगे। क्योंकि इनके कारण ट्रांसपोटरों की कमर टूट गई है। वह अपने ट्रकों की किश्त तक नहीं चुका पा रहा है।
विज्ञापन
बैठक में एसोसिएशन महामंत्री नरेंद्र शर्मा, किरन प्रताप सिंह, करन सचदेवा, रॉबिन डंग, अनिल रस्तोगी, नरेंद्र शर्मा, प्रकाश चंद जैन, विजय सारस्वत, रिषू चौहान, मनोज अवस्थी, मो. नादिर खां, मनोज शर्मा, सरजीत सिंह तौमर, टिंक्कू चौहान, शरद गुप्ता, आफताब, ब्रजेश शर्मा, ब्रजेश माहेश्वरी, देवेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।