फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पुलिस कर्मी के साथ रहने के लिए महिला ने काटा हंगामा

पुलिस कर्मी के साथ रहने के लिए महिला ने काटा हंगामा

Sun, 03 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मी के साथ रहने के लिए महिला ने काटा हंगामा
सादाबाद।
विज्ञापन


नगर के बाईपास रोड स्थित एक मोहल्ले में शनिवार की शाम एक महिला ने जमकर हंगामा काटा और घर में घुसने की कोशिश की। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को महिला ने पूरी बात बताई है। फिलहाल महिला यहां से चली गई।

बताते हैं कि कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति वर्तमान में नोएडा में पुलिस विभाग में तैनात है। उससे पहले वह दादरी में तैनात रहा था। दादरी में तैनाती के दौरान उक्त महिला से उसके संबंध हो गए। यह महिला कई लोगों के साथ सादाबाद पहुंची और हंगामा करते हुए सभी को बताया कि उसके साथ कई वर्ष पूर्व पुलिस में तैनात व्यक्ति ने कोर्ट मैरिज की है और अब वह यहीं पर रहेगी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक यह महिला पहले भी एक बार यहां आ चुकी है। थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने भी महिला के आने की पुष्टि की तथा यह भी बताया कि यह महिला जिस व्यक्ति के साथ कोर्ट मैरिज होने की बात कह रही है। वह वर्तमान में नोएडा में तैनात है। उक्त महिला फिलहाल यहां से चली गई है और कोई लिखित शिकायत उसने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed