{"_id":"5aa6e4514f1c1bb0758b5009","slug":"11520886865-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला को सीट से हटा कर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला को सीट से हटा कर की मारपीट
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
दिल्ली से अलीगढ़ आ रही ईएमयू ट्रेन में गर्भवती महिला को सीट से हटाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जीआरपी ने जिला अस्पताल में कराया है। हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अरनिया बुलंदशहर के नगला कट निवासी योगेश गिरि ने बताया कि उसके गांव के ही पुनीत, संजय और वीरेश दिल्ली और नोएडा में काम करते हैं। सोमवार को वह सभी ईएमयू ट्रेन में सवार होकर अपने घर जा रहे थे।
ट्रेन डाबर रेलवे स्टेशन से आगे चली थी तभी आधा दर्जन लोगों ने एक गर्भवती महिला को जबरन सीट से उठा दिया। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने सभी से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
हमलावर कमालपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर फरार हो गए। पीड़ितों ने इस संबंध में जीआरपी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।