{"_id":"5a74cc484f1c1b4d588b65c4","slug":"11517603912-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 दिन जांच कर एएमयू से वापस लौटे सीबीआई के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 दिन जांच कर एएमयू से वापस लौटे सीबीआई के अधिकारी
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ज्वाइंट फाइनेंस आफिसर साकेब अरसलान एवं अन्य लोगों की नियुक्ति की गड़बड़ी से संबंधित मामले की जांच कर शुक्रवार को सीबीआई के अधिकारी वापस देहरादून रवाना हो गए हैं।
सीबीआई के अधिकारी 30 जनवरी को यहां पहुंचे थे और चार दिन में करीब 15 लोगों से पूछताछ की गई। इसमें एएमयू के वित्त विभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय एवं अन्य विभागों में काम करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी से लेकर सेवानिवृत्त अधिकारी तक शामिल हैं।
एएमयू के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जांच के बाद सीबीआई के अधिकारी वापस लौट गए हैं। उल्लेखनीय है कि साकेब अरसलान एवं अन्य कई लोगों की नियुक्ति पूर्व कुलपति नसीम अहमद के समय में हुई थी।
विज्ञापन
इस मामले में सीबीआई द्वारा पूर्व कुलपति नसीम अहमद, ज्वाइंट फाइनेंस आफिसर साकेब अरसलान एवं अन्य कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 10 जुलाई 2017 को भी सीबीआई के अधिकारी जांच के सिलसिले में यहां आए थे और करीब पांच दिन यहां रुके भी थे।