फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बालक का सुराग नहीं।

बालक का सुराग नहीं।

Thu, 11 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बालक का सुराग नहीं।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एक माह पहले परिवार से बिछड़े बच्चे के परिजन अभी तक नहीं मिल रहे। उड़ान सोसायटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन को थाना क्वार्सी से दो जनवरी को छह वर्षीय बच्चा रिजवान मिला था।

बताया जा रहा है कि महेशपुर निवासी नईम, सलमान जहीर को यह बालक सात दिसंबर को बूढ़े बाबा की पुलिया के निकट मिला था। उसे वह अपने घर ले गए थे। बाद में बालक के माता-पिता का कोई सुराग न मिलने पर यह लोग उसे थाना क्वार्सी लेकर आ गए।
विज्ञापन


जहां बालक रिजवान को चाइल्ड लाइन की सुपुर्दगी में दे दिया गया। चाइल्ड लाइन की टीम बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार रिजवान के माता पिता की खोज धोर्रा के आसपास के स्थानों पर गत आठ दिनों से मस्जिदों में एलान लगवा कर कर रही है, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवान के अनुसार उसके पिता लियाकत का देहांत हो चुका है। उसकी मां रेशमा पावर प्रेस पर काम करती है। वह मां के साथ घर के पास झूला झूलने गया था, जहां से भीड़ के कारण बिछड़ गया।


उड़ान सोसायटी के अध्यक्ष व चाइल्ड लाइन के निदेशक ज्ञानेंद्र मिश्रा के अनुसार बालक के विषय में कोई भी सूचना उनके मोबाइल नंबर 9837067681 पर प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed