फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में तीन वर्षीय बालिका का अपहरण कर मांगी फिरौती

अलीगढ़ में तीन वर्षीय बालिका का अपहरण कर मांगी फिरौती

Fri, 05 Jan 2018 02:14 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में तीन वर्षीय बालिका का अपहरण कर मांगी फिरौती
तीन वर्षीय बालिका का अपहरण कर फिरौती मांगी
विज्ञापन


क्राइम डेस्क, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।

छूटी दोस्ती को फिर परवान चढ़ाने के लिए एक व्यक्ति ने दोस्त की तीन वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। पहले बालिका की मां को फोन कर सात लाख रुपये की फिरौती मांगी। खुद भी बालिका के पिता के साथ तलाश का बहाना करता रहा। बाद में खुद ही बालिका के खेत में पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। बालिका ने बरामद होने के बाद इशारों में जानकारी दी तो बालिका का इस दोस्त की पोल खुल गई और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मामला बुधवार की सुबह का है। पीपल गांव निवासी गिरीश शर्मा पुत्र जय प्रकाश की गांव के ही अभिषेक से दोस्ती थी। चार-पांच दिन पहले किसी बात पर दोनों में विवाद और बोलचाल बंद हो गया था। पुन: दोस्ती कायम करने के लिए अभिषेक ने यह नाटक रचा। गिरीश की तीन वर्षीय बेटी लौलता का अभिषेक ने अपहरण कर लिया। बालिका घर में दिखाई नहीं दी तो परिवार परेशान हो गया। गिरीश शर्मा के साथ अभिषेक भी उसकी तलाश में जुट गया। दोनों तलाश में जुटे थे, तभी कुछ घंटे बाद बालिका की मां सुलेखा के फोन पर अपहर्ता ने फोन कर सात लाख रुपये की मांग रखी। इस पर डरे, सहमे परिजनों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


मामला मासूम से जुड़ा होने के चलते पुलिस गोपनीय तरीके से अपहर्ता की तलाश में लग गई। उधर अभिषेक ने गिरीश से कहा कि वह एक तांत्रिक को जानता है। वह लौलता की तलाश में मदद कर सकता है। इसके बाद अपने मोबाइल पर किसी तांत्रिक से बात करने का नाटक किया और बालिका के परिजनों को बताया कि तांत्रिक ने गांव सहरोई वाले मार्ग स्थित मंदिर के पीछे बालिका का होना बताया है। उसकी बात पर विश्वास कर परिजन वहां पहुंचे तो बालिका खेत में बंधी पड़ी थी। मुंह एवं हाथ टेप से बांधे गए थे। पिता ने जैसे ही मुंह से टेप हटाया, वह चीख मारकर रो पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पूछा कि कौन ले गया था तो उसने अभिषेक की तरफ इशारा किया। इस पर आरोपी भाग निकला। देर रात पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी अभिषेक पुत्र पुरुषोत्तम के खिलाफ बालिका के पिता ने अपहरण व फिरौती मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र दुबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया आरोपी की नीयत साफ नहीं थी। आरोपी और बालिका का पिता दोनों की दोस्ती भी थी। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed