फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मुहर्रम आज, जुलूस रूट पांच सेक्टर में बंटा, प्रभारी नियुक्त

मुहर्रम आज, जुलूस रूट पांच सेक्टर में बंटा, प्रभारी नियुक्त

Sun, 01 Oct 2017 05:32 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
मुहर्रम आज, जुलूस रूट पांच सेक्टर में बंटा, प्रभारी नियुक्त
मुहर्रम आज, जुलूस रूट पांच सेक्टर में बंटा, प्रभारी नियुक्त
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीग़ढ़।

नुमाइश मैदान में दशहरे की व्यवस्था निपटाने के बाद अब नगर निगम ने मुहर्रम के जुलूस के लिए पूरी तैयारी कर ली है। नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को दायित्व सौंपे हैं। जुलूस की व्यवस्थाओं के लिए पांच सेक्टर में जुलूस मार्ग को बांट कर रूट निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए 5 प्रभारी अधिकारियों सहित 35 अधिकारियों और 150 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दशहरा पर्व और मुहर्रम दोनों पर नगर निगम द्वारा बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं कराये जाने का प्रयास नगर निगम का रहता है। मुहर्रम पर निकलने वाले जुलूस के मार्ग को 5 सेक्टरों में विभक्त किया गया है। प्रत्येक रूट पर एक एक प्रभारी अधिकारी, 5-5 अधिकारियों तथा 10 सफाई कर्मचारियों की टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन


इस प्रकार रूट निर्धारित किया गया है
1 -शमशाद मार्केट क्षेत्र (थाना सिविल लाइन) प्रभारी अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
2- जीटी रोड, सराय रहमान, नुमाइश मैदान (थाना बन्ना देवी) प्रभारी अधिकारी, रमाकांत राम, अधिशासी अभियंता
3-ऊपर कोट क्षेत्र से देहलीगेट चैराहा (थाना कोतवाली) प्रभारी अधिकारी, अतर सिंह, सहायक अभियंता
4-जीवनगढ़, अमीन निशा क्षेत्र (थाना क्वार्सी) प्रभारी अधिकारी हरगोविंद यादव, कर अधीक्षक
5-जमालपुर से जीवनगढ़ (थाना सिविल लाइन-थाना क्वार्सी), प्रभारी अधिकारी अजीत राय, कर अधीक्षक

किसकी क्या जिम्मेदारी है
1-नगर स्वास्थ्य अधिकारी- विषेश रूप से स्वच्छता वार्ड 4 से निकलने वाले ताजिये जुलूस के मार्गों पर विषेश सफाई व्यवस्था बिना चूना का छिड़काव के कराये जाना सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही यह कि जुलूस निकलने वाले मार्गों से कूड़ा सुबह सात बजे तक उठ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


2- महाप्रबंधक जल- मुहर्रम पर परंपरागत स्थानों जैसे शमशाद मार्केट, नुमाइश ग्राउंड (जेल रोड साइड) सिटी स्कूल चौराहा, देहलीगेट चौराहा, करबला, जमालपुर ईदगाह तथा ऊपर कोट पर पर्याप्त पेयजल के टैंकर खड़े कराये जाना सुनिश्चित करेंगे। टैंकर जुलूस के साथ भी चलेगा। जुलूस के आगे आगे पानी का छिड़काव कराया जाएगा।

3- मुख्य अभियंता - मुहर्रम पर रखे जाने वाले ताजियों के आसपास व करबला के मार्ग पर यदि कहीं कोई गड्ढे आदि हों तो उसको ठीक कराएंगे। वर्षा होने पर जलभराव आदि की स्थिति होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए लाल डिग्गी स्टोर में एक गैंग मय कर्मचारियों के पर्याप्त मात्रा में बालू आदि के कट्टे भरवाकर रखवाएंगे


4-प्रभारी पथ प्रकाश- करबला अथवा जुलूस के मार्ग पर लगे सभी प्रकाश बिन्दु अनिवार्य रूप से प्रकाशवान के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे।

रूट डायवर्ट किया गया
अलीगढ़। मुहर्रम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शहर के विभिन्न हिस्सों में रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। जनसामान्य से अनुरोध है कि इन मार्गों पर गुजरने से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

छोटे बड़े वाहन का डायवर्जन निम्नानुसार रहेगा
1-एफ एम तिराहे से जमालपुर की तरफ आने वाले वाहन बाईपास होकर जाएंगे
2-पुरानी चुंगी से शमशाद मार्केट की ओर आने वाले एएमयू के अंदर होकर जाएंगे
3-कलेक्ट्रेट से शमशाद मार्केट की ओर जाने वाले वाहन ठंडी सड़क होकर जाएंगे
4-जेल तिराहे से शमशाद मार्केट की ओर जाने वाले वाहन तस्वीर महल होकर जाएंगे
5-तहसील तिराहे से जेल फाटक की ओर आने वाले वाहन जेल फाटक न होकर जीटी रोड होकर जाएंगे
6-एएमयू से आने वाला जुलूस जब तहसील तिराहे पर आएगा उस समय सारसौल चौराहा तथा रसलगंज चौराहा से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा
7-देहलीगेट चौराहा से गूलर रोड की ओर आने वाला यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा
8-नादा पुल की ओर से देहलीगेट की ओर कोई भी भारी, हल्का वाहन अंदर नहीं आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed