{"_id":"599207584f1c1bab4a8b4674","slug":"11502742360-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से स्कार्पियो पलटी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से स्कार्पियो पलटी, दो लोगों की मौत
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टायर फटने से स्कार्पियो पलटी, दो लोगों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
इगलास। मथुरा की तरफ जा रही स्कार्पियो पीछे का टायर फटने से पलट गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को गांव मोहकमपुर निवासी संतोष (35) पुत्र श्यौदान सिंह अपने साथी शिवचंद्र सिंह पुत्र रघुपत सिंह निवासी विकास नगर सेक्टर-4 (लखनऊ) हाल निवासी कुड़ना थाना महाराजपुर कानपुर, अपने तीन साथियों के साथ स्कार्पियो से मथुरा जन्मभूमि दर्शन करने के लिए जा रहे थे। दोपहर लगभग एक बजे मथुरा मार्ग पर कालाआम चौकी के निकट गाड़ी का पिछला टायर फट गया। इससे असंतुलित स्कार्पियों पेड़ से टकराती हुई खाई में पलट गई।
हादसे में संतोष व शिवचंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बबलू निवासी चांदपुर, बुलंदशहर, राजेश निवासी बाराबंकी, लखनऊ तथा चालक संदीप अकराबाद अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल अरविंद कुमार राठी, एसएसआई पवन चौधरी, नायब तहसीलदार डा. मुनेश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलाें को उपचार के लिए अलीगढ़ भिजवाया है। घटना के संबंध में मृतक संतोष के भाई कन्हैया ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।