{"_id":"59779ec14f1c1bac038b46d9","slug":"11501011649-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवी में स्नातक प्रथम में एडमीशन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवी में स्नातक प्रथम में एडमीशन कल से
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवी में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश कल से
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़। एसवी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में 27 जुलाई से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग संयोजक बनाए गए हैं। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा की वेब साइट से रजिस्ट्रेशन नंबर लिए बगैर प्रवेश नहीं दिए जाएंगे। मंगलवार को मेरिट लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। लिस्ट देखने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बीकॉम की कट ऑफ सबसे ऊंची गई है, जबकि सबसे कम बीएससी जेडबीएमएस की कट ऑफ है। 27 से एक अगस्त तक प्रवेश होंगे। फीस दो अगस्त को जमा होगी। प्रतीक्षा सूची में आए विद्यार्थियों के प्रवेश दो से चार अगस्त के बीच होंगे। इसकी फीस पांच अगस्त को जमा होगी। प्राचार्य डॉ. गोपाल बाबू ने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष वाणिज्य विभाग, बीएससी भौतिक विभाग व बीए के लिए रघुनाथ हॉल को प्रवेश स्थल बनाया गया है।
बीएससी के प्रवेश संयोजक डॉ. पीके वार्ष्णेय, बीएससी के संयोजक डॉ. केडी वर्मा व बीए के प्रवेश संयोजक राजीव वाई होंगे। प्रवेश नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय हैं। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी फीस की रसीद दिखाकर अपना रोल नंबर ले लें, नहीं तो उनका प्रवेश नहीं माना जाएगा। इसके जिम्मेदार स्वयं होंगे।