{"_id":"57f019ad4f1c1b9074576f27","slug":"115-units-of-blood-donation-great-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"115 यूनिट रक्तदान.. हुआ महान काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
115 यूनिट रक्तदान.. हुआ महान काम
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sun, 02 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
115 यूनिट रक्तदान.. हुआ महान काम
- फोटो : Rupesh
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ठा. मलखान सिंह जिला अस्पताल में शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर चार बजे तक 115 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
मुख्य अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी एवं एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह ने अपनी बेटी उर्मी के 11वें जन्मदिन पर खुद ही रक्तदान कर महादानियों को प्रोत्साहित किया। एसीएम द्वितीय पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने जीवन में पहली बार रक्तदान किया।
सीएमओ डॉ. रूपेंद्र कुमार गोयल ने कहा कि पूरे देश में मातृत्व मृत्यु दर को कम करने में रक्तदाताओं की आवश्यकता होती है। मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान ने कहा कि सुरक्षित प्रसव कराने के लिए ब्लड बैंक से उन्हें तुरंत ब्लड दिया जाता है।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी राहुल कुलश्रेष्ठ ने इस दौरान डेंगू, चिकनगुनिया से बचने के टिप्स दिए। मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सत्य सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान को बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अनुराग राजवंशी ने बताया कि किस तरह से एक यूनिट रक्त से चार जिंदगी बचाई जाती है।
रक्तदान को लेकर जागरूकता फैलाने वाले गभाना के अजय सिंह, आजाद फाउंडेशन, पतंजलि युवा संगठन, सावन कृपाल रूहानी मिशन, विवेकानंद कॉलेज, रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ सिटी, सत्य साईं सेवा संस्थान, उड़ान सोसायटी, सुनहरा देवी संस्थान सहित कई संगठनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
यहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा, पूर्व सीएमएस वीके गुप्ता, जिला क्षयरोग अधिकारी अनुपम भास्कर, सौरभ सिक्ससंस, यतिन दीक्षित, ललित उपाध्याय, भूपेंद्र शर्मा, ललित उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह टिल्लू, फैज मोहम्मद, एनके सारस्वत आदि मौजूद रहे।