फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एसवी में एमए, एमकॉम प्रथम वर्ष में शुरू पंजीकरण

एसवी में एमए, एमकॉम प्रथम वर्ष में शुरू पंजीकरण

Thu, 13 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
एसवी में एमए, एमकॉम प्रथम वर्ष में शुरू पंजीकरण
एसवी में एमए, एमकॉम प्रथम वर्ष में पंजीकरण शुरू
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

एसवी कॉलेज में एमए, एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं, जो 22 जुलाई तक चलेंगे।
प्राचार्य डॉ. गोपाल बाबू ने बताया कि पंजीकरण कराते समय स्नातक के तीनों वर्ष, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की अंकतालिका व आधार कार्ड की छाया प्रति प्रस्तुत करनी होगी।

जिन प्रवेशार्थियों की मूल अंक तालिका अप्राप्त हैं, वे स्वयं अपने उत्तरदायित्व पर विवि की वेबसाइट से डाउनलोड की गई अंकतालिका के आधार पर आवेदन पत्र का पंजीकरण करा सकते हैं। जिन प्रवेशार्थियों का परीक्षा परिणाम अपूर्ण है, वे भी स्वयं के उत्तरदायित्व पर आवेदन पत्रों का पंजीकरण करा सकते हैं, लेकिन प्रवेश सूची जारी होने से पूर्व उन्हें अपने परीक्षा परिणाम को विवि से पूर्ण कराकर अंकतालिका प्रस्तुत करनी होगी। जिन कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुए हैं, वे घोषित होने के बाद एक सप्ताह में अपने आवेदन पत्रों का पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed