फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सिर्फ एक वर्ष में 500 प्रतिशत बढ़ा डेंगू का प्रकोप

सिर्फ एक वर्ष में 500 प्रतिशत बढ़ा डेंगू का प्रकोप

Thu, 16 May 2019 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
सिर्फ एक वर्ष में 500 प्रतिशत बढ़ा डेंगू का प्रकोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



पिछले दो दशकों में अगस्त से नवंबर महीने तक डेंगू लोगों में एक दहशत भरा शब्द रहता है। आंकड़े भी यही कहते हैं। वर्ष 2017 में जिला मलेरिया विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने जहां डेंगू के 26 पुष्ट केस पाए गए। वहीं वर्ष 2018 में इन केसों की संख्या 124 तक हो गई। इस तरह एक वर्ष में ही डेंगू के केसों में 500 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गई। गुरुवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर यह बात विचारणीय है कि अब विभागीय और जनता के स्तर पर इसके प्रकोप से निपटने की क्या स्थिति रहेगी।


डेंगू के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सिफारिश पर 16 मई को डेंगू दिवस का आयोजन किया जाता है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ कहते हैं कि एडीज रेप्टाई नाम के मच्छर से डेंगू फैलता है। यह संक्रामक इस अर्थ में है कि अगर डेंगू से ग्रस्त मरीज को कोई स्वस्थ मच्छर काट लेता है और उसके बाद वह मच्छर किसी अन्य व्यक्ति को काट लेता है तो वह व्यक्ति डेंगू का शिकार हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो वर्ष 2015 में पांच और 2016 में डेंगू के छह केस पुष्ट हुए थे। विभाग के मुताबिक अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


जिले में 2006 में आया पहला केस
अलीगढ़ जिले में खैर सीएचसी में पहली बार डेंगू संभावित केस प्रकाश में आया। इसके बाद प्रत्येक वर्ष डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग प्रयास करता है। डेंगू के मच्छर के पंखों पर सफेद धारियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विभागों की है अब जिम्मेदारी
शासन स्तर पर निर्देश है कि अब डेंगू से रोकथाम की जिम्मेदारी सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की नहीं बल्कि नगर निगम, जल संस्थान, शिक्षा विभाग, मनोरंजन कर विभाग, सूचना विभाग, पंचायत विभाग, ग्राम विकास विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग, रेलवे, सिंचाई विभाग, बीएसएनएल आदि विभाग शामिल किए गए हैं। इसके तहत सभी की अंतर विभागीय जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed