फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   होली के रंग पर न पड़ सकता है वेटिंग का ग्रहण

होली के रंग पर न पड़ सकता है वेटिंग का ग्रहण

Mon, 11 Mar 2019 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
होली के रंग पर न पड़ सकता है वेटिंग का ग्रहण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


होली के रंगों में अपनों को रंगने की ख्वाहिश पर रेलवे की वेटिंग का ग्रहण लगता दिख रहा है। अलीगढ़ जंक्शन से गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस सहित शताब्दी गाड़ियों में सैकड़ों यात्री प्रतिक्षा सूची में हैं।

इसके बाद भी रेलवे के लिए कोहरा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कोहरे के कारण जिन गाड़ियों को निरस्त किया गया है उनका संचालन अभी तक पटरी पर लाने के लिए आलाधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लगभग एक दर्जन ट्रेनों में 15 हजार यात्री अभी वेटिंग लिस्ट में हैं।
विज्ञापन


अलीगढ़ के हजारों लोग हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, बैंगलोर, चेन्नाई सहित देश के अलग-अलग शहरों में रहकर प्राइवेट या सरकारी नौकरी कर रहे हैं। साल भर के इंतजार के बाद वह घर पर आने के लिए होली के इंतजार मेें बैठे रहते हैं। मगर, रेलवे उनकी उम्मीदों पर वेटिंग का ग्रहण लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह है कि दिल्ली से लखनऊ वाया अलीगढ़ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस को सर्दी और कोहरे की दुहाई देकर बंद कर रखा है। इसके साथ ही आम्रपाली, महाबोधि, महानंदा जैसी सुपरफास्ट गाड़ियों का संचालन सप्ताह में तीन से चार दिन के लिए कर रखा है। इसके कारण यात्री अपने घर जाने को परेशान हो रहे हैं।


इन ट्रेनों में है लंबी कतार
लखनऊ शताब्दी 293
स्वर्ण शताब्दी 230
वैशाली 443
कालका 458
मुरी 412
कैफियात 143

नार्थ ईस्ट नौ, मुरी एक्सप्रेस छह घंटे लेट
सर्दी और कोहरा उतरने के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी बंद नहीं हो रही है। रविवार को गोमती, आम्रपाली, अलीगढ़-बरेली पैसेंजर रद्द रही। वहीं, नार्थ ईस्ट नौ घंटे, मुरी एक्सप्रेस छह घंटे नंदन काननपुरी, कालका डेढ़ घंटे की देरी से अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed