फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   खराब व्यवहार पर रोडवेज चुकाए ढाई हजार रुपये

खराब व्यवहार पर रोडवेज चुकाए ढाई हजार रुपये

Sun, 10 Mar 2019 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
खराब व्यवहार पर रोडवेज चुकाए ढाई हजार रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


वृद्ध महिला यात्री से रोडवेज बस कंडक्टर द्वारा खराब व्यवहार करने एवं जन उपयोगी सुविधा न देने के एक डेढ़ साल पुराने मामले का शनिवार को लोक अदालत में निस्तारण हुआ। वादी और विपक्षी में समझौता हुआ जिसमें वादी को क्षतिपूर्ति के रूप में ढाई हजार रुपये रोडवेज ने अदा किए।

मामला दस जुलाई 2017 का है। वाकये के अनुसार उप्र परिवहन निगम की महोबा डिपो की बस से महानगर की बुद्ध विहार कालोनी, खैर रोड निवासी अधिवक्ता कायम सिंह शिकोहाबाद से सवार हुए। वह कंडक्टर के बराबर वाली सीट पर बैठ गए।
विज्ञापन


शिकोहाबाद चौराहे से बस में एक वृद्ध महिला यात्री बस में चढ़ी। कायम सिंह की ओर से दायर किए वाद के अनुसार उन्होंने वृद्धा को अपनी सीट पर बैठा लिया। इस बात को लेकर परिचालक पंकज सिंह से इस बात का विरोध कि या। जब उन्होंने वृद्धा की उम्र का लिहाज करते हुए उन्हें बैठने के लिए सीट दिलवाने की बात कही तो परिचालक ने अभद्र व्यवहार कर जबरन बस से नीचे उतारने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में उन्होंने यूपीएसआरसीटी के प्रधान प्रबंधक, महाप्रबंधक और बस परिचालक के खिलाफ वाद दायर किया था। प्रधान प्रबंधक, महाप्रबंधक ने अदालत में शपथ पत्र दाखिल कर मामले का निपटारा करने का प्रस्ताव रखा था।


इधर, परिचालक पंकज सिंह ने भी समझौते की गुहार लगाई। स्थायी लोक अदालत ने शपथ पत्र के आधार पर दोनों पक्षों के विवाद का निपटारा कि या। साथ ही यूपीएसआरटीसी को अधिवक्ता कायम सिंह को बतौर क्षतिपूर्ति ढाई हजार रुपये अदा करने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed