फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दूर दूर तक इस बार भी होली पर बिखरेगा हाथरस का रंग व गुलाल

दूर दूर तक इस बार भी होली पर बिखरेगा हाथरस का रंग व गुलाल

Tue, 26 Feb 2019 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
दूर दूर तक इस बार भी होली पर बिखरेगा हाथरस का रंग व गुलाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला हाथरस।
विज्ञापन

फाल्गुन माह शुरू हो गया है। ऐसे में हाथरस का रंग-गुलाल फाग मस्ती में अपना जलवा बिखरेगा। टेसू के फूल के अलावा हाथरस के हल्के व खुशबूदार रंग की बरसात होगी। साथ ही हाथरस के रंग गुलाल की बॉलीवुड में खासी पहचान है। होली नजदीक आने के साथ रंग गुलाल बनाने का अंतिम चरण में चल रहा है।

हाथरस में देखा जाए तो रंग व गुलाल का यह कारोबार करीब 80 साल पुराना है। यह काम बदस्तूर चल रहा है। शहर में कुल मिलाकर देखा जाए तो छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 20 फैक्टरियां हैं। यह सीजनल काम है। जो दीपावली के बाद तेजी पकड़ता है और फैक्ट्रियों में हजारों लोग काम करते हैं।
विज्ञापन


रंग व गुलाल बनाने के लिए केमिकल अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली से आता है, तो वहीं स्टार्च व टोपियों को उत्तराखंड आदि से मंगाया जाता है। इस पर ही रंग व गुलाल को तैयार किया जा रहा था। यह रंग हल्का होता है। वहीं शरीर को नुकसान भी नहीं करता। स्टार्च व टोपियों में ही कलर मिलाया जाता है। शहर में कई स्थानों पर मैदान में सड़क सहारे गुलाल सूखता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस के गुलाल की सर्वाधिक डिमांड फिल्म जगत में रहती है। महाराष्ट्र बिहार, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश में इसकी सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। हालांकि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक टैक्स की मार है।


यहां पर गुलाल पर पांच से पंद्रह प्रतिशत का टैक्स है। मथुरा, वृंदावन, बल्देव में होने वाली होली में हाथरस से भी रंग जाता है। हल्का और खुशबूदार गुलाल होने के कारण हाथरस के रंग-गुलाल की डिमांड रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed