फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नर्सरी से आठवीं कक्षा के बच्चों का मंगलवार तक बढ़ा अवकाश

नर्सरी से आठवीं कक्षा के बच्चों का मंगलवार तक बढ़ा अवकाश

Mon, 14 Jan 2019 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
नर्सरी से आठवीं कक्षा के बच्चों का मंगलवार तक बढ़ा अवकाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सर्दी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिले के सभी प्रकार के विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों की मंगलवार तक छुट्टी कर दी गई है। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा व बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने पत्र जारी कर सभी विद्यालय संचालकों को बच्चों की छुट्टी के निर्देश दिए हैं।

बीएसए व डीआईओएस ने पत्र जारी कर कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा, एएमयू, राजकीय, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक सहित अन्य सभी बोर्डों के सभी विद्यालयों में मंगलवार तक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


अगर उक्त आदेश के बाद कोई विद्यालय खुला मिलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जबकि विद्यालय संबंधी कार्य यथावत जारी रहेंगे। गौरतलब हो कि सर्दी का यह अवकाश पूर्व से ही विद्यालयों में चला आ रहा है। जिसे बढ़ाकर 15 जनवरी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed