{"_id":"5c12bf7742c7925d507c4af7","slug":"111544732535-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना ड्राइवर के ही दौड़ी बदायूं डिपो की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना ड्राइवर के ही दौड़ी बदायूं डिपो की बस
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
गांधी पार्क बस अड्डे पर गुरुवार की दोपहर बदायूं डिपो की एक रोडवेज बस बिना चालक के ही दौड़ने लगी। परिचालक की गलती के कारण स्टार्ट बस सीधे जीटी रोड के डिवाइडर में जाकर टकराई, हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं लगी, लेकिन बस में बैठी सवारी एवं बस स्टैंड यार्ड में घूम रहे यात्री भयग्रस्त हो गए।
गुरुवार की दोपहर बदायूं डिपो की बस अलीगढ़ से बरेली के लिए सवारी भर रही थी। ड्राइवर दूूसरी गाड़ी के परिचालक से आगे खड़ी बस जाने पर अपनी गाड़ी को बढ़ाने की कह गया। बदायूं डिपो की गाड़ी के आगे खड़ी गाड़ी जैसे ही बढ़ी दूसरी बस के परिचालक ने बस को स्टार्ट किया और आगे बढ़ा दिया, लेकिन बस को बंद नहीं किया। स्टार्ट बस में किसी तरह गेयर डल गया और वह बिना ड्राइवर के ही दौड़ने लगी। बस में बैठी सवारियों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें चीख पुकार मच गई। बस जीटी रोड स्थित डिवाइडर में जाकर टकराई और बंद हो गई। इस घटना में किसी को चोट तो नहीं लगी, लेकिन बढ़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।