{"_id":"5bd22bbbbdec22697b116088","slug":"111540500411-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तहसील के टाप तीन शराब, भू व राशन माफिया के चिन्हांकन के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तहसील के टाप तीन शराब, भू व राशन माफिया के चिन्हांकन के आदेश
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
जिले की प्रत्येक तहसील के टाप थ्री राशन, शराब एवं भू माफिया चिन्हित किये जाएंगे। इन सभी को सार्वजनिक रूप से माफिया घोषित कर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को सूची तैयार करने के आदेश कर दिये हैं।
डीएम चंद्रभूषण सिंह सरकारी भूमियों पर किये गए कब्जे एवं इन्हें हटाए जाने के कामों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी अपनी अपनी तहसीलों में जमीनों का सत्यापन कराएं। यह देखे कि चकबंदी के बाद ग्राम समाज की कितनी भूमि बची है और किसी ने उन जमीनों पर कब्जा तो नहीं कर रखा है। कब्जा मिले तो दो दिन के अंदर उसे हटवा दें। एसएसपी अजय साहनी ने कहा कि एसडीएम अपने अपने क्षेत्रों में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री न होने दें। इस मामले में अभियान चलाकर चेकिंग की जाय। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह, एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव, एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी समेत अन्य अफसर मौजूद थे।