{"_id":"5a8dd1454f1c1ba3268bb875","slug":"111519243589-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त सभागार में उप्र इंवेस्टर्स समिट-2018 का हुआ सजीव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त सभागार में उप्र इंवेस्टर्स समिट-2018 का हुआ सजीव प्रसारण
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को हुई उप्र इनवेस्टर्स समिट-2018 का मंडलायुक्त सभागार में बड़ी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण हुआ।
मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुए सजीव प्रसारण में बड़ी संख्या में किसान, उद्यमी, व्यापारी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि उद्यमियों के निवेश के लिए प्रदेश में निवेश मित्र सिंगल विंडो क्लीयरेस सिस्टम की स्थापना हो जाने के बाद उद्यमियों के रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, अनापत्ति एवं स्वीकृतियों के आवेदन से लेकर स्वीकृतियां जारी करने तक पूरी प्रक्रिया आनलाइन हो जाएगी।
इससे निवेशकों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। यह समिट प्रदेश में औद्योगिक क्रांति की ओर पहला कदम है। उन्होंने बताया कि इनवेस्टर्स समिट-2018 का सोशल मीडिया, दूरदर्शन नेशनल एवं विभिन्न मीडिया चैनलों पर इसका लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अफसर, किसान एवं उद्यमी मौजूद थे।