{"_id":"5a2af0314f1c1bce408bbe13","slug":"111512763441-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड की परीक्षा में पहले दिन पकड़े गए दो नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड की परीक्षा में पहले दिन पकड़े गए दो नकलची
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
बीएड की परीक्षा में पहले दिन पकड़े गए दो नकलची
ब्यरो, अमर उजाला अलीगढ़।
डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा की बीएड की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। शहर के तीन व अतरौली के एक महाविद्यालय में हुई इस परीक्षा में पहले दिन दो नकलची पकड़े गए। साथ ही 225 परीक्षार्थियों ने पहले दिन ही मैदान छोड़ दिया।
शुक्रवार से शहर के डीएस डिग्री कॉलेज, टीआर कन्या महाविद्यालय व एसवी कॉलेज में बीएड की परीक्षा शुरू हुईं। डीएस डिग्री कॉलेज में 30 विद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पहले दिन वहां 1128 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 72 गैरहाजिर रहे। परीक्षा में पहले दिन दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। इन दोनों के पास नकल सामग्री भी मिली। कक्ष निरीक्षकों ने इनकी उत्तर पुस्तिकाएं अपने कब्जे में ले ली और फिर नई उत्तर पुस्तिका देकर इन्हें परीक्षा में शामिल कराया। पुरानी उत्तर पुस्तिकाएं व नकल सामग्री को सील कर इसे विश्वविद्यालय भिजवाया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. ओपी बंसल ने बताया कि कॉलेज से इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। एसवी कॉलेज में 15 विद्यालयों का केंद्र था। पहले दिन यहां कोई नकलची तो नहीं पकड़ा गया, लेकिन 105 परीक्षार्थियोें ने मैदान छोड़ दिया। कुल 1001 परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए। तीसरे केंद्र टीआर डिग्री कॉलेज में पांच विद्यालयों के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन यहां 252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि नौ परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा अतरौली के वीरांगना अबंतीबाई राजकीय महाविद्यालय में भी पहले दिन 279 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 39 गैरहाजिर रहे।