फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अगवा कर ले जाई जा रही किशोरी मां-बाप को सौंपी

अगवा कर ले जाई जा रही किशोरी मां-बाप को सौंपी

Tue, 05 Sep 2017 01:47 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
अगवा कर ले जाई जा रही किशोरी मां-बाप को सौंपी
अगवा कर ले जाई जा रही किशोरी मां-बाप को सौंपी
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

गुरुग्राम हरियाणा से अगवाकर कानपुर ले जाई जा रही किशोरी को सोमवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद उसके मां-बाप के सुपुर्द कर दिया गया।
इस दौरान परिजनों व गुरुग्राम से आई पुलिस ने मुकदमे की प्रति समिति के समक्ष पेश करते हुए बताया कि इसे अगवा कर ले जाया जा रहा था। इस प्रकरण में नामजद आरोपी गभाना पुलिस की हिरासत में है। इस पर समिति ने किशोरी उनके सुपुर्द कर दी। वहीं आरोपी को भी पुलिस अपने साथ ले गई है।
गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र के झुग्गी इलाके में रहने वाले मजदूर की नाबालिग बेटी को पड़ोस में रहने वाला मूलरूप से कानपुर का कल्लन ले आया था। इसका मुकदमा पिता ने नामजद दर्ज कराया था।
विज्ञापन


कल्लन जब उसे कानपुर बस में ले जा रहा था तो गभाना पर किशोरी के रोने व चीखने की आवाज पर लोगों की मदद से किशोरी को मदद मिली। साथ ही आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में किशोरी को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, किशोरी से पूछताछ के आधार पर खबर परिजनों को दी गई और इस खबर पर गुरुग्राम से परिजन व बादशाहपुर थाना पुलिस सोमवार को यहां पहुंची। साथ ही सोमवार को किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे मुकदमे व बयानों के आधार पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed