फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   11 more corona positive found in Aligarh

11 और कोरोना संक्रमित मिले, जिले में आंकड़ा पहुंचा 500

Wed, 01 Jul 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
11 more corona positive found in Aligarh
कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे जनपद को चपेट में लेता जा रहा है। मंगलवार को 11 नए मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ जनपद में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 500 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज एवं निजी लैब से मंगलवार को 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से चार लोग जनकपुरी और चार लोग नगला नायल खैर के हैं। संक्रमित लोगों में जनकपुरी का 30, 28 वर्षीय युवक व 55 वर्षीय शिक्षिका महिला व उनकी 15 वर्षीय बेटी शामिल हैं। नगला नायल खैर की 68 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय शिक्षक, 32 वर्षीय उसकी पत्नी एवं 10 वर्षीय बेटा शामिल है। इसके अतिरिक्त 43 वर्षीय पुरुष व 18 वर्षीय युवक रामघाट रोड के एक निजी कोविड हॉस्पिटल स्टाफ से संक्रमित आए हैं। हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, वह कई दिन से अवकाश पर हैं। एक 31 वर्षीय युवक बाबरी मंडी का है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती तथा उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। नगर निगम द्वाराी संक्रमित मरीजों के घर के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मीटर--
- 500 अब तक मिले संक्रमित मरीज, इनमें कुछ मरीज बाहर मिले हैं
- 26 मरीजों की अब तक हुई मौत, इनमें से दो गैर जिलों में मृत
- 269 मरीज अब तक स्वस्थ होकर घर गए
- 209 मरीज अभी सक्रिय हैं विभिन्न अस्पतालों में
आज ये मिले मरीज--
1-30 वर्षीय युवती जनकपुरी।
2-28 वर्षीय युवक जनकपुरी।
3-31 वर्षीय युवक बाबरी मंडी।
4-68 वर्षीय महिला नगला नायल खैर।
5-55 वर्षीय महिला जनकपुरी।
6-15 वर्षीय युवती जनकपुरी।
7-43 वर्षीय पुरुष निजी हॉस्पिटल।
8-18 वर्षीय युवक निजी हॉस्पिटल।
9-35 वर्षीय युवक नगला नायल खैर।
10-32 वर्षीय महिला नगला नायल खैर।
11-10 वर्षीय बालक नगला नायल खैर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed