फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   11 dead, 320 infected, including former municipal public relations officer

नगर निगम के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी सहित 11 की मौत, 320 संक्रमित

Thu, 29 Apr 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
11 dead, 320 infected, including former municipal public relations officer
कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर निगम के सेवानिवृत्त जनसंपर्क अधिकारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। जबकि शहर के विभिन्न अस्पतालों में 11 लोगों की मौत हुई है। 320 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 194 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। संक्रमितों में कलक्ट्रेट स्थित कोरोना कंट्रोल रूम की प्रभारी स्मृति गौतम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के सेवानिवृत्त जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार सक्सेना की बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में मृत्यु हो गई। 26 अप्रैल को कोविड संक्रमित पाए जाने पर उनको दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरू से ही सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और ऑक्सीजन लेवल भी गिर गया था। बुधवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। वीरेंद्र सक्सेना की पुत्री डॉ. अंशु सक्सेना शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पला साहिबाबाद की प्रभारी हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में 8, जेएन मेडिकल कॉलेज में दो एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। दो दिन की मामूली राहत के बाद बुधवार को जनपद में 320 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। जनपद में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। जनपद में अब तक 15100 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वर्तमान समय में जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 1871 हो गई है।

जीवन ज्योति हॉस्पिटल, जमालपुर, सर सैयदनगर, जनकपुरी, इंजीनियर्स कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, ग्रीन पार्क अपार्टमेंट, सुरेंद्रनगर, कुलदीप विहार, शताब्दीनगर, मित्रनगर, पंचनगरी, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के स्टॉफ, सिग्नेचर होम, शांतिनगर, सीमा टॉकीज के पास, अतरौली क्षेत्र, कल्याणपुरम आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed