फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10,268 Shikshamitras of the division received honorarium benefits.

Aligarh News: मंडल के 10,268 शिक्षामित्रों को मानदेय का मिला लाभ

Wed, 06 May 2026 02:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
10,268 Shikshamitras of the division received honorarium benefits.
कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में ​शिक्षामित्र को 18 हजार रुपये का चेक प्रदान करते जनप्रतिनि​धि, मं
मंडल के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 10268 शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का लाभ मिला है। उनका मानदेय 10 हजार से 18 हजार रुपये हो गया है। मंगलवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में जिला स्तर पर शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। शिक्षामित्रों ने गोरखपुर में दिए मुख्यमंत्री के भाषण को भी सुना।
विज्ञापन



अलीगढ़ जिले के 2397, एटा जिले के 1508, हाथरस जिले के 1301 और कासगंज के 1157 शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा है। एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों को प्रत्येक बच्चे को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के अधिकार के प्रति समर्पित होना चाहिए।
विज्ञापन



भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने मुख्यमंत्री का शिक्षामित्रों की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया। एडी बेसिक मनोज गिरि ने बताया कि मंडल के 10268 शिक्षामित्र लाभान्वित हुए हैं। संचालन एसआरजी संजीव शर्मा ने किया। इस अवसर पर शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा, महामंत्री शिवनारायण शर्मा, मंडलायुक्त संगीता सिंह, डीएम अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed