फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बिल बकाया माफ करने का झांसा दे हड़पे चार लाख

बिल बकाया माफ करने का झांसा दे हड़पे चार लाख

Thu, 02 May 2019 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
बिल बकाया माफ करने का झांसा दे हड़पे चार लाख
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अकराबाद के कौड़ियागंज इलाके में कुछ बिजली अधिकारियों ने एक बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता के जुर्माने के 4.28 लाख रुपये माफ करने के नाम पर चार लाख रुपये हड़प लिए। इसी के साथ उपभोक्ता का व्यावसायिक बिजली कनेक्शन भी समाप्त कर दिया।


इसी जगह पर उपभोक्ता के बेटे के नाम पर घरेलू बिजली कनेक्शन दे दिया। बाद में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर उसने पूरे मामले की शिकायत की तो जांच में अधिकारी दोषी पाए गए। इस पूरे प्रकरण की जनहित मानवाधिकार संगठन की ओर से शासन को शिकायत की गई है। जबकि स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है। उन्हीं के स्तर से अब आगे की कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन


यह है मामला
- उपभोक्ता के यहां हैवी कामर्शियल लोड है। उसके कनेक्शन पर 1.51 लाख रुपये बकाया होने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुुई।

- इसका बकाया बिल का पैसा, शमन शुल्क (जो कि दोगुना होता है) कुल राशि 4.28 हजार रुपये होती है, जमा होनी चाहिए थी।

- लेकिन कुछ अधिकारियों ने यह पैसा विभाग में जमा नहीं करके उपभोक्ता से चार लाख रुपये लिए और कनेक्शन भी खत्म कर दिया।

- इसकी जगह विभाग ने इसी दागी उपभोक्ता को घरेलू बत्ती का साधारण कनेक्शन भी दे दिया। (यह नियम विरुद्ध है)
- जब इतना सब कुछ हो गया तो दागी उपभोक्ता के यहां पर विभाग पर बकाए का नोटिस पहुंच गया।
- इसके बाद दागी उपभोक्ता ने मामले की शिकायत शासन के आईजीआरएस पोर्टल पर कर दी। जिसके बाद जांच शुरू हो गई।

- जांच में अधीक्षण अभियंता ग्रामीण (द्वितीय सर्किल) ने आरोपी अधिकारियों को दोषी पाया।

इस मामले में जांच पूरी हो गई। जांच के सभी तथ्य विवरण सहित बड़े अधिकारियों को भेजी गई है। अब इस प्रकरण में जो भी होगा, उनके ही स्तर से किया जाएगा।
- एसआर गर्ग, अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण (द्वितीय सर्किल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed