फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   इंडस्ट्री की उदासीनता से देश को नहीं मिलरहा पेटेंट का लाभ

इंडस्ट्री की उदासीनता से देश को नहीं मिलरहा पेटेंट का लाभ

Fri, 26 Apr 2019 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
इंडस्ट्री की उदासीनता से देश को नहीं मिलरहा पेटेंट का लाभ
न्यूज डेस्क, कौशल कुमार ओझा, अलीगढ़।
विज्ञापन


इंडस्ट्री की उदासीनता से देश को पेटेंट का लाभ नहीं मिल रहा है। यह कहना है कि एएमयू के बौद्धिक संपदा सेल के कन्वीनर प्रो. वसीम अहमद का। उनका कहना है कि भारत में जो पेटेंट हो रहे हैं, उसे यहां के इंडस्ट्री स्वीकार नहीं कर रहे हैं। पेटेंट को लेकर इंडस्ट्री संवेदनशील नहीं हैं।

आज विश्व बौद्धिक संपदा दिवस है। पेटेंट पर बात लाजिमी है। प्रो. वसीम अहमद का कहना है कि पेटेंट को लेकर और अधिक काम करने होंगे। पेटेंट के बाद 20 वर्ष तक हर साल वार्षिक फीस देना होता है। यह कौन देगा, यह तय होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट होने पर शुल्क काफी अधिक होता है। उनका कहना है कि यहां के विश्वविद्यालयों में जो अन्वेषण या नई खोज हो रहे हैं, उसका लाभ यहां के लोगों को मिलना चाहिए। यह तभी संभव है जब इंडस्ट्री पेटेंट को स्वीकार कर हाथों-हाथ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक या शैक्षणिक संस्थानों के लिए यह काम आसान नहीं है। पेटेंट सेल के कन्वीनर मो. इमरान का कहना है कि एएमयू में अब तक 45 से अधिक पेटेंट हो चुके हैं। 90 से अधिक पाइप लाइन में हैं। सबसे अधिक पेटेंट जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रोनिक्स एवं मेकेनिकल विभाग के और बायोटेक्नोलॉजी यूनिट आदि के हैं।


मो. इमरान का कहना है कि प्रो. तारिक मंसूर ने कुलपति बनने के बाद पेटेंट को लेकर काफी काम किया है। संस्थान की रैंकिंग में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान होता है। मो. इमरान कहते हैं कि बौद्धिक संपदा को लेकर लोगों को और अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed