फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डेडीकेट फ्रेट कोरिडोर में ओएचई लाइन में छोड़ा गया करंट

डेडीकेट फ्रेट कोरिडोर में ओएचई लाइन में छोड़ा गया करंट

Sat, 16 Mar 2019 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
डेडीकेट फ्रेट कोरिडोर में ओएचई लाइन में छोड़ा गया करंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नवनिर्मित डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू भदान से लेकर खुर्जा तक 194 किलोमीटर लंबे खंड की ओचई लाइन में करंट छोड़ दिया गया है। इससे माना जा रहा है कि जल्द ही यह खंड मालवाहक गाडिय़ों के लिए चालू हो जाएगा। इसके साथ ही फ्रेट कॉरिडोर के ओचई लाइन को काटकर चोरी करने की घटनाओं का भी खात्मा हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने इस खंज पर नवंबर माह में डबल स्टैक कनटेनर गाड़ी दौड़ाकर इसका ट्रायल रन भी ले चुके हैं।

800 किलोमीटर डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण कार्य फिलहाल चल रहा है। इसके न्यू भदान से लेकर खुर्जा खंड तक का निर्माण कार्य नवंबर 2018 में पूरा कर लिया गया था। इसके बाद इसका ट्रायल रन भी सफल रहा था। इसके बाद से ही इस खंड के जल्द से जल्द चालू होने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि चालू होने के पहले ही चोरों ने इस पर कहर परपाना शुरू कर दिया था। कई बार ओचई लाइन को काटकर ले गए थे। दो सप्ताह पहले थाना लोधा क्षेत्र में कॉरिडोर के गार्डों से साथ मारपीट कर बंधक बनाकर डाल गए थे।
विज्ञापन


बता दें कि इस कॉरिडोर पर सिर्फ मालवाहक गाडिय़ों का संचालन किया जाएगाए जिससे की यात्रियों गाडिय़ों के संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने से बचा जा सके और सवारी गाडिय़ों को समय से गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed