फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सीलिंग के बाद कॉपियां बदलने के मामले में परीक्षा केंद्र डिबार

सीलिंग के बाद कॉपियां बदलने के मामले में परीक्षा केंद्र डिबार

Tue, 26 Feb 2019 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सीलिंग के बाद कॉपियां बदलने के मामले में परीक्षा केंद्र डिबार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की इंटर के गणित विषय की परीक्षा में नकल माफिया की गणित नहीं चली। अतरौली के कुमर सेन शर्मा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कॉपियों की सीलिंग के बाद कॉपियां बदलने के मामले में परीक्षा केंद्र को डिबार कर दिया गया। वहीं, केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, एक मुन्नाभाई व तीन नकलची पकड़े गए।


अतरौली प्रतिनिधि के अनुसार, हरदोई गांव में स्थित कुमर सेन शर्मा इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में इंटर की गणित परीक्षा संपन्न हो गई। इसके बाद कॉपियों की सीलिंग कर दी गई। सीलिंग के बाद कॉपियां बदलने की कोशिश की जाने लगी। तभी इसकी खबर अधिकारियों को लग गई।
विज्ञापन


फौरन, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा सचल दल के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोषी के विरुद्ध कार्रवाई कर दी। डीआईओएस ने बताया कि कॉपियों की सीलिंग के बाद कॉपियां बदलने की कोशिश की गई, जिसे पकड़ लिया गया। इस दौरान 14 पेज मिले हैं, जो ए कॉपी के पेज हैं। हालांकि, कॉपियां परीक्षार्थियों की गिनती के हिसाब से बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति कर दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज के एक शिक्षक को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है।


उधर, जट्टारी प्रतिनिधि के मुताबिक, केंद्र पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में इंटर के गणित विषय की परीक्षा में एक छात्र की जगह पर कृष्ण देवी इंटर कॉलेज खंडेहा टप्पल का छात्र परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक को तलाशी में छात्र पर शक हो गया। पूछताछ में उसने सच्चाई कुबूल ली।


केेंद्र व्यवस्थापक ने छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। खैर प्रतिनिधि के अनुसार बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने श्रीराम इंटर कॉलेज में इंटर के गणित विषय की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा। आदर्श सत्यदेव इंटर कॉलेज मालव कला में एडीआईओएस ने एक नकलची पकड़ा। टप्पल प्रतिनिधि के अनुसार, गिर्राज सिंह इंटर कॉलेज सिमरौठी में एडीआईओएस ने एक नकलची पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed