फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया

प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया

Tue, 25 Dec 2018 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में महानगर के स्कूलों में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। कहीं, प्रभु यीशु के जन्म की कहानी बताई गई, तो कहीं बच्चों को सेंटा क्लाज ने उपहार भेंट किए। किसी स्कूल में भाषण प्रतियोगिता हुई तो किसी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बचपन प्ले स्कूल
सासनी गेट स्थित बचपन प्ले स्कूल में क्रिसमस ट्री सजाया गया। प्रिंसिपल पारुल जिंदल ने बच्चों को क्रिसमस का महत्व बताया। इस मौके पर मोनिका, चितवन, दिव्यांशी, प्रीति, सुरभि, विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जेएस पब्लिक स्कूल
जेएस पब्लिक स्कूल में ईसा मसीह पर कविता पाठ हुआ। यहां डायरेक्टर हरी शंकर शर्मा, प्रधानाचार्या मंजू वार्ष्णेय, उप प्रधानाचार्या अमिता सक्सेना, स्कूल की सचिव अनुष्का शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजडम पब्लिक स्कूल
विजडम पब्लिक स्कूल में क्रिसमस ट्री सजाया गया। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्हें उपहार भेंट किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या निर्मल अग्रवाल मौजूद रहीं। संचालन संजना सिंह, दिव्यांश यादव ने किया।

वात्सल्य वर्ल्ड स्कूल
सासनीगेट पंचनगरी स्थित वात्सल्य वर्ल्ड स्कूल में सभी बच्चे सेंटा क्लाज के परिधान में सजधज कर आए। प्रधानाचार्य पूनम भारद्वाज ने कहानी सुनाई। इस अवसर पर पूनम भारद्वाज, शालिनी भारद्वाज, आरती सक्सेना, रेशू, प्रीति, चंचल, प्रगति, मेघना आदि मौजूद रहे।

कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस ट्री सजाया गया। प्रबंध निदेशक प्रवीन अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल की पत्नी सीमा अग्रवाल, नंदिनी अनंत अग्रवाल ने बच्चों को केक व मिठाई खिलायी। नाटक मंचन भी हुआ। यहां प्रिंसिपल अजय भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

राइजिंग स्टार्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल
प्रतिभा कॉलोनी स्थित राइजिंग स्टार्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में क्रिसमस ट्री सजाया गया। इस अवसर पर शुभम दीक्षित, अंकित दीक्षित, सुरभि रेनू, खालिदा वसीम, गोविंद, कनिका आदि मौजूद रहे।

वुडबाइन प्राइमरी स्कूल
वुडबाइन प्राइमरी स्कूल मैरिस रोड में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों को चर्च ले जाया गया, जहां ईसा मसीह का जीवन वर्णन किया गया। प्रबंधक फैसल शेरे, उजमा फैसल ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी।

आईआईएमटी
आईआईएमटी के बीटीसी संकाय में प्रभु यीशु के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया गया। आईआईएमटी के रजिस्ट्रार डॉ. बिजेंद्र सिंह, प्राचार्य शंभू केएनसिंह रावत, इग्नू कोआर्डिनेटर डॉ. गोविंद वार्ष्णेय, बीटीसी प्राचार्या डॉ. अजीता सिंहए बीएड विभागाध्यक्षा डॉ. अंजू सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
ताला नगरी रामघाट रोड स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस ट्री सजाया गया। प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिम रूमी व सहयोगी शिक्षकों की टीम ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी। छात्र आर्या, समर्थ, अनुप्रिया सेंटा क्लाज बने।


हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
प्रीमियर नगर स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस ट्री सजाया गया। प्रधानाचार्य जयमाला वर्मा व सहयोगी शिक्षकों की टीम ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी। प्रभु यीशु को याद किया गया।

अंकुर पब्लिक स्कूल
अंकुर पब्लिक स्कूल चिरकुला मोड़ पर क्रिसमस मनाया गया। प्रधानाचार्य ममता द्विवेदी व प्रबंधक अंकुर शर्मा ने बच्चों का मुंह मीठा कराया।

मदर्स लैप स्कूल
प्रीमियर नगर बैंक कॉलोनी स्थित मदर्स लैप स्कूल में क्रिसमस डे मनाया। डायरेक्टर नम्रता सिंह ने बच्चों को यीशु के बारे में बताया।

सर्र्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
सर्र्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमड डे मनाया। बच्चे सेंटा क्लाज बने। स्कूल के निदेशक एके पाल ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed