फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा 13 मई को आएंगे

रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा 13 मई को आएंगे

Sun, 10 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा 13 मई को आएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पूरे देश में जारी भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा 13 जून को अलीगढ़ आएंगे। वह जिले के प्रमुख लोगों से खास मुलाकात करेंगे। जिसमें केंद्र की मोदी सरकार का फीडबैक लिया जाएगा और उनसे आगामी एक वर्ष के लिए सुझाव भी मांगे जाएंगे।

शनिवार शाम इसका आधिकारिक कार्यक्रम भी जारी हो गया। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि महासंपर्क अभियान में पहले रजनीकांत माहेश्वरी ने प्रमुख लोगों से संपर्क की शुरुआत की है अब केंद्रीय मंत्री के रूप में मनोज सिन्हा का कार्यक्रम तय हुआ है।
विज्ञापन


रेलमंत्री के सामने उठेगा मालगाड़ी की बोगी पलटने में व्यापारियों को राहत नहीं
बीते शुक्रवार पहली जून को रेलवे स्टेशन के मालगोदाम साइड पर मालगाड़ी की एक बोगी सड़क पर पलट जाने के मामले में अब तक रेलवे प्रशासन ने माल उतरवाने वाले व्यापारियों को कोई राहत नहीं दी है, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ये प्रकरण रेल राज्यमंत्री के समक्ष उठाए जाने की तैयारी हो रही है। भाजपा नेता एवं रेलवे परामर्श दात्री समिति के सदस्य संजय पंडित ने बताया कि रेल राज्य मंत्री को पीड़ित व्यापारी पूरा मामला बताएंगे, ताकि इंसाफ मिल सके। ये घटना उस वक्त हुई थी जब मजदूर मालगाड़ी की बोगी में लदी सीमेंट की बोरियों को उतार रहे थे।

इंजन से 17वीं बोगी अचानक तेज आवाज के साथ रेलवे ट्रैक से सड़क की ओर पलट गई। इसमें दो मजदूर आंशिक रूप से घायल हो गए थे जिनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया था। भाजपा नेता संजय पंडित ने इस मामले में रेलवे अधिकारियों के समक्ष व्यापारियों का पक्ष रखा था।

रेल प्रशासन ने इस मामले में माल उतरवाने वाले व्यापारियों, टीएक्सआर के कोच मरम्मत स्टाफ, आरपीएफ के इंस्पेक्टर सहित अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारियों के बयान दर्ज किए थे। प्रथम दृष्टया माना गया था कि सीमेंट की बोरियां एक तरफ से उतारे जाने के कारण असंतुलन बनने से बोगी पलट गई है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने हमेशा की तरह ही माल उतारा। फिर असंतुलन कैसे बन गया।

मालगोदाम में वसूली का मुद्दा भी उठेगा रेलमंत्री के सामने
रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा के सामने मालगोदाम के प्रवेश द्वार और मुख्य प्रवेश द्वार पर ढकेल लगवा कर वसूली करने का मामला भी उठेगा। भाजपा नेता संजय पंडित ने बताया कि इस वसूली की शिकायत डीआरएम अमिताभ से की गई थी। उन्होंने उक्त घटना में आरोपी आरपीएफ दरोगा को हटाने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के सामने भी पूरा मामला उठाया जाएगा।


मगध से आएंगे और गोमती से जाएंगे रेलमंत्री
उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल के डीआरएम अमिताभ ने रेलमंत्री मनोज सिन्हा का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके अनुसार रेल मंत्री 12 जून की रात को नई दिल्ली से बिहार के इस्लामाबाद जाने वाली मगध एक्सप्रेस से दिल्ली से अलीगढ़ आएंगे। वह रात दस बजे अलीगढ़ पहुंच जाएंगे। इसके बाद वह रात्रि प्रवास अलीगढ़ में रहेंगे। उनकी जेड कैटेगरी की सिक्योरिटी भी साथ में रहेगी। यहां पर 13 जून की दोपहर 12 बजे गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। मगध एक्सप्रेस में रेलमंत्री के लिए कैरिज लगाया जाएगा, जबकि गोमती एक्सप्रेस वो एग्जीक्यूटिव क्लास में ही सफर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed