{"_id":"5b144de44f1c1b614d8b48c8","slug":"101528057316-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब करेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब करेंगे व्यापारी
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को व्यापारी बेनकाब करेंगे। दलालों के माध्यम से घूसखोरी को बढ़ावा दे रहे अधिकारियों के खिलाफ व्यापार मंडल द्वारा अभियान चलाया जाएगा।
व्यापार मंडल की बैठक में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा एंटी करप्शन पोर्टल शुरू करने एवं आयकर विभाग द्वारा काले धन की सूचना पर एक करोड़ रुपये के इनाम के निर्णय का स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए ही व्यापार मंडल का जन्म हुआ था। भ्रष्टाचार से सबसे अधिक परेशान व्यापारी ही है। उनका शोषण किया जाता है। इस अवसर पर शिवशंकर शर्मा, हरी गुप्ता, सरदार ढाल सिंह, मो. इनाम, गिर्राज बाबा, तपन आदि मौजूद थे।